Amar Ujala WhatsApp Channel

Amar Ujala

152.3K subscribers

Verified Channel

About Amar Ujala

📢अमर उजाला से WhatsApp पर जुड़ें और पाएँ Breaking News, देश-दुनिया, इंटरटेनमेंट और स्पोर्ट्स जगत से जुड़ी ख़बरें. ख़बरें पढ़ेंः https://www.amarujala.com/

Similar Channels

Swipe to see more

Posts

Amar Ujala
Amar Ujala
3/1/2025, 11:39:48 AM

2000 रुपये के 98.18 प्रतिशत नोट बैंकिंग प्रणाली में वापस आ गए हैं और केवल 6,471 करोड़ रुपये मूल्य के नोट ही अब जनता के पास बचे हैं। भारतीय रिजर्व बैंक ने शनिवार इसकी जानकारी दी। 19 मई, 2023 को भारतीय रिजर्व बैंक ने 2000 रुपये मूल्यवर्ग के बैंक नोटों को प्रचलन से वापस लेने का एलान किया था। इस खबर को विस्तार से पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें... https://www.amarujala.com/business/business-diary/2000-notes-updates-rbi-says-98-18-pc-of-rs-2000-notes-returned-2025-03-01?src=tlh&position=6#google_vignette

Post image
😮 1
Image
Amar Ujala
Amar Ujala
3/1/2025, 6:33:08 AM

भारतीय खाद्य निगम अजमेर मंडल आगामी 10 मार्च से अपने से जुड़े 12 केंद्रों पर गेहूं की खरीद शुरू करने जा रहा है। इस बार गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2575 रुपये तय किया गया है, जो कि बीते वर्ष से 300 रुपये ज्यादा है। भारतीय खाद्य निगम अजमेर मंडल से जुड़े चार जिलों के किसानों के लिए खुशखबर है। निगम की ओर से चार जिलों अजमेर, भीलवाड़ा, पाली, नागौर के 12 केंद्रों पर 10 मार्च से समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीद शुरू की जाएगी। गत वर्ष की तुलना में इस बार समर्थन मूल्य में बोनस मिलाकर कुल 300 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। इस खबर को विस्तार से पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें...👇 https://amarujala.com/rajasthan/kekri-msp-of-wheat-fixed-at-2575-per-quintal-procurement-start-from-march-10-at-12-centers-of-ajmer-division-2025-03-01

Post image
❤️ 1
Image
Amar Ujala
Amar Ujala
3/1/2025, 6:20:18 AM

वैशाली में एक युवक ने सुसाइड कर लिया है। कारण बस इतना था कि वह अपनी शादी से नाराज था। इसी कारण उसने अपनी सुहागरात से पहले ही जहर खाकर आत्महत्या कर लिया। इसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। इस खबर को विस्तार से पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें...👇 https://www.amarujala.com/bihar/muzaffarpur/vaishali-bihar-news-the-young-man-committed-suicide-on-same-day-as-his-wedding-night-in-vaishali-muzaffarpur-news-c-1-1-noi1236-2678782-2025-03-01

Post image
Image
Amar Ujala
Amar Ujala
3/1/2025, 6:10:50 AM

टीसीएस के मैनेजर मानव शर्मा की आत्महत्या ने पारिवारिक कलह और मानसिक स्वास्थ्य पर बहस छेड़ी है। मानव ने पत्नी पर प्रताड़ना का आरोप लगाया, जबकि पत्नी निकिता सभी आरोपों को झूठा बताते हुआ व्हाट्सएप चैट दिखाई है। मानव शर्मा की पत्नी निकेता ने खुद पर आरोप लगने के बाद वीडियो जारी कर अपना पक्ष रखा है। उन्होंने कहा है कि मानव इससे पहले भी दो बार सुसाइड की कोशिश कर चुके थे। सुसाइड से कुछ समय पहले ही उसने मानव के पिता और बहन को इस बारे में आगाह किया था। वीडियो के बाद निकेता परिवार सहित गायब हैं। निकिता ने मानव की बहन से व्हाट्सएप पर हुई चैट के साक्ष्य भी पेश किए। इस खबर को विस्तार से पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें... 👇👇 https://www.amarujala.com/uttar-pradesh/agra/manav-sharma-suicide-case-big-revelation-from-tcs-manager-wife-whatsapp-chat-2025-03-01?pageId=1

Post image
Image
Amar Ujala
Amar Ujala
3/1/2025, 6:24:33 AM

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शनिवार को पटना में 59028 विशिष्ट शिक्षकों को सरकार का नियुक्ति पत्र जारी करेंगे। इनमें 55845 प्रारंभिक, 2532 माध्यमिक और 651 उच्च माध्यमिक शिक्षक होंगे, जो सक्षमता परीक्षा-2 उत्तीर्ण कर सरकारी कर्मी बन रहे हैं। शिक्षा विभाग की मानें तों शनिवार को दूसरे चरण की सक्षमता परीक्षा पास करने वाले 59,028 विशिष्ट शिक्षकों को नियुक्ति पत्र दिया जा रहा है। राज्य सरकार की योजना के अनुसार, इन शिक्षकों की नियुक्ति विभिन्न सरकारी स्कूलों में की जाएगी, ताकि शिक्षा का स्तर ऊँचा हो सके और हर बच्चे को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सके। इस खबर को विस्तार से पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें...👇 https://www.amarujala.com/bihar/bihar-teacher-cm-nitish-kumar-on-bpsc-teacher-vishist-shikshak-appointment-bihar-board-sakshamta-pariksha-2025-03-01

Post image
Image
Amar Ujala
Amar Ujala
3/1/2025, 6:28:02 AM

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में एक दुल्हन ने अपनी शादी सिर्फ इसलिए तोड़ दी, क्योंकि दूल्हा और उसके परिवार की ओर से उपहार में लाया गया लहंगा दुल्हन को पसंद नहीं आया। कपड़े की गुणवत्ता खराब होने के कारण दुल्हन ने शादी करने से इनकार कर दिया। यह पूरा मामला देवरिया थाना क्षेत्र के बंदी गांव का है। वैशाली जिले के लालगंज से आई एक बारात में उस समय अफरातफरी मच गई, जब बारात के खाने के बाद देर रात दुल्हन ने ड्रेस को नापसंद किया। इस खबर को विस्तार से पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें...👇 https://www.amarujala.com/bihar/muzaffarpur/muzaffarpur-bihar-news-after-see-bad-lehenga-girl-broke-marriage-and-took-people-including-groom-hostage-muzaffarpur-news-c-1-1-noi1376-2678567-2025-02-28

Post image
😂 1
Image
Amar Ujala
Amar Ujala
3/1/2025, 5:38:32 AM

दो दिन की बारिश से बदला मौसम, घनी धुंध के कारण घटी विजिबिलिटी, ठंड का असर तेज https://www.amarujala.com/rajasthan/sri-ganganagar/sri-ganganagar-weather-changed-due-to-two-days-of-rain-visibility-decreased-due-to-dense-fog-cold-increased-2025-03-01

Amar Ujala
Amar Ujala
3/1/2025, 7:12:47 AM

जोशीमठ में भी स्थापित होगा आपदा कंट्रोल रूम, हिमस्खलन क्षेत्र का सीएम ने किया हवाई सर्वेक्षण https://www.amarujala.com/dehradun/chamoli-avalanche-cm-dhami-said-disaster-control-room-should-be-established-in-joshimath-also-2025-03-01?src=tlh&position=8

Amar Ujala
Amar Ujala
3/1/2025, 6:35:56 AM

राजस्थान में सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से पश्चिमी राजस्थान में मौसम अचानक बदल गया है। शुक्रवार को बीकानेर संभाग के चूरू ओलावृष्टि हुई वहीं शनिवार को झुंझुनू और तिजारा में बारिश के साथ ओले गिरे हैं, जिसके चलते यहां फसलों में भी भारी नुकसान हुआ है। इस खबर को विस्तार से पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें...👇 https://www.amarujala.com/rajasthan/jaipur/rajasthan-weather-update-western-disturbance-triggers-weather-change-hailstorm-hits-bikaner-and-churu-2025-03-01

Post image
Image
Amar Ujala
Amar Ujala
3/1/2025, 6:04:37 AM

कालांवाली में रेलवे ट्रैक पर शनिवार सुबह नूनियां पीर की दरगाह के पास एक दर्दनाक हादसा हो गया। चलती ट्रेन से गिरने से एक बच्ची की मौत हो गई। मृतका बच्ची के पिता अमित कुमार ने बताया कि वो मंडी आदमपुर में स्थित काॅटन फैक्टरी में मजदूरी करते हैं। एक माह के लिए अपने परिवार के साथ बिहार में गए हुए थे। शनिवार सुबह वो बठिंडा से मंडी आदमपुर को जाने वाली दिल्ली एक्सप्रेस ट्रेन में जा रहे थे। इस दौरान बच्चे आपस में खेल रहे थे और पूरा परिवार सोया हुआ था। इस खबर को विस्तार से पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें...👇🏻 https://www.amarujala.com/haryana/sirsa/tragic-accident-in-kalanwali-girl-died-after-falling-from-moving-train-2025-03-01#google_vignette

Post image
😢 2
Image
Link copied to clipboard!