
🔥 HARYANA GOVT & PRIVATE JOB UPDATES | 🏛️ GOVERNMENT SCHEMES | ⚙️ IMPORTANT SERVICES 🔥 WESTERN HISAR🧑💻
7.1K subscribers
About 🔥 HARYANA GOVT & PRIVATE JOB UPDATES | 🏛️ GOVERNMENT SCHEMES | ⚙️ IMPORTANT SERVICES 🔥 WESTERN HISAR🧑💻
🌟 स्वागत है सरकारी और प्राइवेट सेवाओं से संबंधित जानकारी प्राप्त करने के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप में! 🌟 🔹 ग्रुप का उद्देश्य: यह ग्रुप सरकारी योजनाओं और प्राइवेट सेवाओं से जुड़ी अहम जानकारी और अपडेट्स साझा करने के लिए बनाया गया है। आप यहां पर सरकारी स्कीम्स और सेवाओं से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारियां पा सकते हैं। 🔹 आपका लाभ: आपके परिवार और दोस्तों को इस ग्रुप में जोड़ सकते हैं, ताकि वे भी सरकारी सेवाओं और स्कीम्स की जानकारी पा सकें। 📞 संपर्क करें: व्हाट्सएप नंबर: 9253153460 ईमेल: [email protected] (ग्रुप में विज्ञापन के लिए संपर्क करें)
Similar Channels
Swipe to see more
Posts

*PF अकाउंट में जमा पर 8.25% ब्याज : ₹1 लाख डिपॉजिट पर ₹8,250 ब्याज मिलेगा, दो साल में पहली बार कोई बदलाव नहीं* *वित्त वर्ष 2024-25 के लिए PF अकाउंट में जमा राशि पर मिलने वाला इंटरेस्ट रेट 8.25% बरकरार रखा गया है। एम्प्लॉइज प्रोविडेंट फंड ऑर्गेनाइजेशन (EPFO) के सेंट्रल बोर्ड ऑफ ट्रस्टी ने शुक्रवार (28 फरवरी) को मीटिंग में ये फैसला लिया है। इससे पहले वित्त-वर्ष 2023-24 के लिए ब्याज दर को 8.15% से 0.10% बढ़ाकर 8.25% किया गया था। वहीं 2022-23 में 8.10% से 0.05% बढ़ाकर 8.15% किया गया था।* *8.25% ब्याज दर के हिसाब से अगर आपके EPF अकाउंट में 1 लाख रुपए जमा हैं, तो इस पर साल में 8,250 रुपए का ब्याज मिलेगा। वित्त वर्ष 2021-22 के लिए सरकार ने PF पर ब्याज दर को घटाकर 8.10% कर दिया था, जो 43 साल का सबसे निचला स्तर था। देश के करीब 7 करोड़ कर्मचारी PF के दायरे में आते हैं।* `PF अकाउंट में बेसिक सैलरी प्लस DA का 12% जमा होता है` EPFO एक्ट के तहत कर्मचारी की बेसिक सैलरी प्लस DA का 12% PF अकाउंट में जाता है। वहीं, कंपनी भी कर्मचारी की बेसिक सैलरी प्लस DA का 12% कॉन्ट्रीब्यूट करती है। कंपनी के 12% कॉन्ट्रीब्यूशन में से 3.67% PF अकाउंट में जाता है और बाकी 8.33% पेंशन स्कीम में जाता है। वहीं कर्मचारी के कॉन्ट्रीब्यूशन का सारा पैसा PF अकाउंट में जाता है। ऐसे में मान लीजिए आपके PF अकाउंट में 1 अप्रैल 2024 तक (वित्त वर्ष 2024-25 के लिए ओपनिंग बैलेंस) कुल 5 लाख रुपए जमा हैं। ऐसे में आपको 8.25% की ब्याज दर के हिसाब से 5 लाख पर 41,250 रुपए ब्याज के रूप में मिलेंगे। `1952 में 3% ब्याज से शुरुआत हुई थी` 1952 में PF पर ब्याज दर केवल 3% थी। हालांकि, उसके बाद इसमें बढ़त होती गई। पहली बार 1972 में यह 6% के ऊपर पहुंची। 1984 में यह पहली बार 10% के ऊपर पहुंची। *PF धारकों के लिए सबसे अच्छा समय 1989 से 1999 तक था। इस दौरान PF पर 12% ब्याज मिलता था।* इसके बाद ब्याज दर में गिरावट आनी शुरू हो गई। 1999 के बाद ब्याज दर कभी भी 10% के करीब नहीं पहुंची। 2001 के बाद से यह 9.50% के नीचे ही रही है। पिछले सात सालों से यह 8.50% या उससे कम रही है। `फाइनेंशियल ईयर के आखिर में तय होती है ब्याज दर` PF में ब्याज दर के फैसले के लिए सबसे पहले फाइनेंस इन्वेस्टमेंट एंड ऑडिट कमेटी की बैठक होती है। यह इस फाइनेंशियल ईयर में जमा हुए पैसों के बारे में हिसाब देती है। इसके बाद CBT की बैठक होती है। CBT के निर्णय के बाद वित्त मंत्रालय सहमति के बाद ब्याज दर लागू करता है। ब्याज दर पर फैसला फाइनेंशियल ईयर के आखिर में होता है ।

*📢 रेलवे SECR अप्रेंटिस भर्ती 2025 – बिना परीक्षा सीधी भर्ती! 🚆🔥* *रेलवे RRC बिलासपुर* SECR ने 10वीं पास अभ्यर्थियों के लिए अप्रेंटिसशिप के बंपर पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। यह सीधी भर्ती होगी, यानी बिना परीक्षा नौकरी का शानदार मौका! *🔹 योग्यता:* 10वीं पास *🔹 भर्ती प्रक्रिया:* मेरिट के आधार पर चयन *🔹 अंतिम तिथि:* 25 मार्च 2025 🎯 जल्दी करें—यह सुनहरा अवसर न गंवाएं! ✅🔥 👇👇👇👇👇👇 +91 87084 31590

*हरियाणा के 1.20 लाख अस्थाई कर्मचारियों को जॉब सिक्योरिटी देने के लिए बनेंगे नियम..* *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देंगे मंजूरी..* *आउटसोर्सिंग पॉलिसी पार्ट-1 के कर्मचारियों के बारे में स्थिति होगी स्पष्ट..*

*अफसरों -कर्मचारियों की कोर्ट में गवाही अब वीसी से होगी 🧐*


हरियाणा सरकार ने "हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण" से प्राप्त प्लॉट धारकों की बार-बार आने वाली एन्हांसमेंट की परेशानी को दूर करने की दिशा में एक और कदम उठाया है। राज्य सरकार ने "विवादों से समाधान योजना 2024" के तहत प्लॉट धारकों को एक अन्य अवसर प्रदान किया है। अब उक्त प्राधिकरण से प्लॉट ले चुके लोगों को एन्हांसमेंट के समाधान के लिए 14 मई 2025 तक आवेदन करने की अनुमति दी गई है। इसमें प्लॉटधारक अपनी बकाया एन्हांसमेंट राशि को रियायती दर पर निपटा सकते हैं। इसमें कोई कानूनी जटिलता भी नहीं है।

*PF : 7 करोड़ कर्मचारियों को पीएफ पर 8.25% ब्याज ही मिलता रहेगा ।*

इस वर्ष फरवरी का महीना 1901 से अब तक दर्ज इतिहास का सबसे गर्म महीना रहा। मौसम विभाग (आईएमडी) का मार्च से मई तक अगले तीन महीनों के बारे में सामान्य से ज्यादा लू (हीटवेव) चलने का पूर्वानुमान है। मार्च से मई के दौरान लगातार 3 महीने राजस्थान, गुजरात, हरियाणा, पंजाब, मप्र, महाराष्ट्र, यूपी, बिहार, झारखंड, प. बंगाल, ओडिशा, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और उत्तरी कर्नाटक में दिन व रात दोनों ही तापमान सामान्य से ज्यादा बने रहेंगे। मार्च में राजस्थान, मप्र, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, ओडिशा में सामान्य की तुलना में ज्यादा हीटवेव दिन रहेंगे

*ओलावृष्टि का सबसे ज्यादा नुकसान रेवाड़ी में देखा गया है अभी तक* 😥

"सुप्रभात! नया दिन, नई ऊर्जा, नई चुनौतियाँ – खुद को मजबूत बनाने का हर मौका पकड़ो। ये शनिवार खास बनाओ!" 🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏

*उत्तराखंड के गांवों में लगे बोर्ड-बाहरी लोग जमीन न खरीदें:* गांववाले बोले- हिमाचल जैसा कानून बने, नहीं तो पहाड़ में पहाड़ी ही नहीं बचेंगे