बिहार न्यूज़ 📡
5.7K subscribers
About बिहार न्यूज़ 📡
_*!!! कृपया ध्यान 👁👃👁 दे !!!*_ _*👉 जुड़े हमारे "बिहार न्यूज़ " के व्हाट्सएप चैनल से और पाए बिहार की हरेक छोटी से बड़ी खबर।*_ ⤵️⤵️⤵️⤵️⤵️⤵️⤵️⤵️⤵️ https://whatsapp.com/channel/0029Va5SADq4dTnGmc3EVT2z _*‼️ आप लोग चैनल को Follow कीजिए, और अपने-अपने ग्रुप और दोस्तों को शेयर करिए।*_ ..................👁👃👁️.................. _*꧁༻ चैनल क्रिएटर :- प्रितम सिंह ༺꧂*_
Similar Channels
Swipe to see more
Posts
🪔🪔🪔 ⚜🕉⚜ 🪔🪔🪔 *🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏* *🙏शुभप्रभातम् जी🙏* *इतिहास की 11 जून 2024 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग - मुख्यांश...* *📝आज दिनांक 👉* *📜 11 जून 2025* *बुधवार* *🏚नई दिल्ली अनुसार🏚* *🇮🇳शक सम्वत-* 1947 *🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2082 *🇮🇳मास-* ज्येष्ठ *🌓पक्ष-* शुक्लपक्ष *🗒तिथि-* पूर्णिमा - 13:15 तक *🗒पश्चात्-* प्रतिपदा *🌠नक्षत्र-* ज्येष्ठा - 20:11 तक *🌠पश्चात्-* मूल *💫करण-* बव - 13:15 तक *💫पश्चात्-* बालव *✨योग-* साध्य - 14:02 तक *✨पश्चात्-* शुभ *🌅सूर्योदय-* 05:22 *🌄सूर्यास्त-* 19:18 *🌙चन्द्रोदय-* 19:41 *🌛चन्द्रराशि-* वृश्चिक - 20:11 तक *🌛पश्चात्-* धनु *🌞सूर्यायण -* उत्तरायण *🌞गोल-* उत्तरगोल *💡अभिजित-* कोई नहीं *🤖राहुकाल-* 12:20 से 14:05 *🎑ऋतु-* ग्रीष्म *⏳दिशाशूल-* उत्तर *✍विशेष👉* *_🔅आज बुधवार को 👉 ज्येष्ठ सुदी पूर्णिमा 13:15 तक पश्चात् प्रतिपदा शुरु , स्नान - दान - व्रतादि की ज्येष्ठानक्षत्रयुता परमपुण्यदायिनी ज्येष्ठी पूर्णिमा (परमपुण्यकाल सूर्योदय से 13:14 तक) , ज्येष्ठी योग , देव स्नान पूर्णिमा (बंगाल , उड़ीसा) , जलयात्रा , बिल्वत्रिरात्र , दक्षिणात्यों के त्रिदिनात्मक वट सावित्री व्रत का पारण , मूल संज्ञक नक्षत्र जारी , यमघण्टयोग / कुमारयोग 20:11 से सूर्योदय तक , ज्वालामुखी योग 20:11 से , मन्वादि , श्री अमरनाथ यात्रा प्रारम्भ , ज्येष्ठ मासीय स्नान - व्रत - यम - नियमादि समाप्त , पारशी बेहमन मासारंभ , सोलह दिवसीय शुक्ल पक्ष पूर्ण (जैन) , संत कबीरदास जयन्ती (627 वीं , ज्येष्ठ शुक्ल पूर्णिमा) , संत शिरोमणि दिवस (जैन , आचार्य श्री विद्यासागर जी) , सांई टेऊंराम पुण्य दिवस (ज्येष्ठ शुक्ल पूर्णिमा) , श्री रामप्रसाद बिस्मिल जयन्ती , श्री लालडेंगा जयन्ती , श्री लालूप्रसाद यादव जन्म दिवस , श्री पांडुरंग सदाशिव साने (साने गुरूजी) स्मृति दिवस व श्री घनश्याम दास बिडला स्मृति दिवस।_* *_🔅कल गुरुवार को 👉 आषाढ़ बदी प्रतिपदा 14:30 तक पश्चात् द्वितीया शुरु , आषाढ़ मास कृष्णपक्ष प्रारम्भ , आषाढ़ मासीय स्नान - व्रत - यम - नियमादि प्रारम्भ , मूल संज्ञक नक्षत्र 21:57 तक , गुरु श्री हरगोबिंद सिंह जयन्ती (प्राचीनमतानुसार)।_* *🎯आज की वाणी👉* 🌹 *सकृदुच्चरितं येन* *हरिरित्यक्षरद्वयम् ।* *बद्ध: परिकरस्तेन* *मोक्षाय गमनं प्रति।।* *अर्थात्👉* _मनुष्य को हर परिस्थिति में भगवान को याद करना चाहिए, क्योंकि भगवान का स्मरण ही हर सफलता की कुंजी है। जो मनुष्य इस बात को समझ लेता है, उसे जीवन में सभी सुख मिलते हैं और स्वर्ग पाना संभव हो जाता है।_ 🌹 *11 जून की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉* 1184 – ईसा पूर्व में स्पार्टा के साथ ट्रोजन युद्ध के बाद ट्रॉय नगर जला दिया गया। 1770 – कैप्टन जेम्स कूक ने ऑस्ट्रेलिया के ग्रेट बैरियर रीफ की खोज की। 1776 – अमेरिका की स्वतंत्रता का घोषणा पत्र तैयार करने के लिए समिति बनाई गई। 1788 - रूसी एक्सप्लोरर ग्रेसिम इज़मेलोव अलास्का पंहुचा। 1825 - न्यूयॉर्क शहर में फोर्ट हैमिल्टन के लिए पहली आधारशिला रखी गई। 1866 – इलाहाबाद उच्च न्यायालय की स्थापना हुई। इसे पहले आगरा उच्च न्यायालय के नाम से जाना जाता था। 1921 – ब्राजील में महिलाओं को चुनाव में मत देने का अधिकार प्रदान किया गया। 1935 – पहली बार एडविन आर्मस्ट्रांग ने एफएम का प्रसारण किया। 1940 – यूरोपीय देश इटली ने मित्र देशों के खिलाफ लड़ाई की घोषणा की। 1940 – द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान इटली की वायु सेना ने पहली बार माल्टा द्वीप पर हमला किया। 1942 – अमेरिका और तत्कालीन सोवियत संघ ने द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान लैंड-लीज समझौते पर हस्ताक्षर किये। 1943 – ब्रिटिश सेना ने भूमध्यसागर में स्थित सिसली द्वीप के दक्षिण में स्थित एक छोटे से द्वीप पैंटेलेरिया पर हमला किया। 1944 – अमेरिका के 15 लड़ाकू विमानों ने मारियाना द्वीप समूह में स्थित जापान के आधार शिविर पर हमला किया। 1947 – अमेरिका में द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान पूर्ण रूप से चीनी की रसद खत्म हुई। 1955 – पहले मैग्निशियम जेट हवाई जहाज ने उड़ान भरी। 1955 – फ्रांस के लेमा कार रेसिंग ट्रैक के किनारे हुए एक दर्दनाक हादसे में 77 लोगों की मौत हो गई थी। 1964 – जवाहरलाल नेहरु की इच्छा के मुताबिक उनकी अस्थियों की राख को देश भर में बिखेरा गया। 1987 – 160 वर्षों में पहली बार लगातार मार्गरेट थैचर तीन बार ब्रिटिश प्रधानमंत्री बनी। 1987 – पहली बार अश्वेत समुदाय के एबट, पॉल बोटेग और बर्नी को ब्रिटेन में संसद सदस्य चुना गया। 1999 – क्रिकेट वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के पूर्व ऑफ स्पिनर सकलैन मुश्ताक ने जिम्बाब्वे के खिलाफ हैट्रिक लगाई। 2003 - कोर्निकोवा महिला टेनिस की सबसे सुन्दर खिलाड़ी घोषित। 2006 - नेपाली संसद ने आम राय से नरेश के वीटो अधिकार को समाप्त किया। 2007 - फिजी के अपदस्थ प्रधानमंत्री लाडसेनिया करासे को राजधानी सुवा में प्रवेश की इजाजत मिली। 2008 - ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल को भारतीय वायुसेना में शामिल किया गया। 2008 - उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री मायावती ने जमुना निषाद के स्थान पर धर्मराज निषाद को मंत्रीमण्डल में शामिल किया। 2008 - भ्रष्टाचार के आरोप में जेल में बन्द बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख़ हसीना वाजेद रिहा हुईं। 2012 – अफगानिस्तान में भूकंप के झटके के बाद हुए भूस्खलन में 80 लोगों की मौत। 2019 - भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण ने चौखंडी स्तूप को राष्ट्रीय महत्व का स्मारक घोषित किया। 2019 - मध्य प्रदेश का बांचा गाँव भारत का प्रथम “सौर रसोई” वाला गाँव बना। 2019 - भारतीय वायुसेना के लापता विमान AN-32 का मलबा अरुणाचल प्रदेश में मिला। 2019 - संयुक्त अरब अमीरात के मंत्रिमंडल द्वारा ‘नेशनल स्ट्रेटेजी फॉर वेलबिंग 2031’ अपनाई गई। 2020 - कोरोना : ऑपरेशन समुद्र सेतु - भारतीय नौसैना का युद्धपोत आईएनएस शार्दुल ईरान के बंदरगाह अब्बास से 233 भारतीयों को लेकर गुजरात पोरबंदर बंदरगाह पर लौटा। 2021 - रूस के साथ संयुक्त अनुसंधान एवं विकास और प्रौद्योगिकी हस्तांतरण के लिए विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी आधारित तीन भारतीय उद्यमों का चयन किया। 2022 - वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गोवा में राष्ट्रीय सीमा शुल्क और जीएसटी संग्रहालय – ‘धरोहर’ को राष्ट्र को समर्पित किया। 2022 - केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने दीव में पश्चिमी क्षेत्रीय परिषद की 25वीं बैठक की अध्यक्षता की। 2023 - प्रधानमंत्री श्री मोदी ने दिल्ली के प्रगति मैदान में पहले राष्ट्रीय प्रशिक्षण सम्मेलन का उद्घाटन किया। 2023 - जी-20 विकास मंत्रियों की तीन दिन की बैठक वाराणसी में शुरू हुई। 2023 - कर्नाटक में महिलाओं के लिए सरकारी बसों में यात्रा करना मुफ्त हुआ , CM सिद्दरमैया ने शक्ति योजन लॉन्च की। 2023 - भारत-मालदीव संयुक्त सैन्य अभ्यास "एकुवेरिन" उत्तराखंड के चौबटिया में शुरू हुआ। 2024 - अफ़गानिस्तान में रिक्टर स्केल पर 4.3 तीव्रता का भूकंप दर्ज़ किया गया (राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र)। 2024 - जम्मू कश्मीर के कठुआ में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई व एक आतंकी भी मारा गया। *11 जून को जन्मे व्यक्ति👉* 1897 -राम प्रसाद बिस्मिल - महान स्वतन्त्रता सेनानी और कवि। 1909 - के. एस. हेगड़े - भारतीय विधिवेत्ता, राजनीतिज्ञ और पूर्व लोकसभा अध्यक्ष। 1927 - लालडेंगा एक मिज़ो राष्ट्रवादी नेता थे और मिज़ोरम राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री थे। 1942 - पॉल रत्नासामी - एक भारतीय उत्प्रेरक वैज्ञानिक। 1947 - शाहबुद्दीन याकूब कुरैशी - भारत के मुख्य 17 वें चुनाव आयुक्त थे। 1948 - लालू प्रसाद यादव - भारतीय राजनितिज्ञ एवं बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री। 1989 - मानसी जोशी - एक भारतीय पैरा - बैडमिन्टन खिलाड़ी। *11 जून को हुए निधन👉* 1924 - वासुदेव वामन शास्त्री खरे - मराठी भाषा के सुप्रसिद्ध इतिहासकार कवि, नाटककार और जीवनी लेखक। 1950 - पांडुरंग सदाशिव साने (साने गुरूजी) मराठी के प्रसिद्ध लेखक, शिक्षक, सामाजिक कार्यकर्ता व स्वतंत्रता सेनानी थे। 1970 - लीला नाग - प्रसिद्ध बंगाली पत्रकार और महिला क्रांतिकारी थीं। 1983 - घनश्यामदास बिड़ला - भारत के उद्योगपति, स्वतंत्रता-संग्राम सेनानी तथा बिड़ला परिवार के एक प्रभावशाली सदस्य। 1997 - मिहिर सेन - भारत के प्रसिद्ध लम्बी दूरी के तैराक थे। 2012 - ऐन रदरफ़ोर्ड- अभिनेत्री। 2013 - विद्या चरण शुक्ल - एक प्रख्यात भारतीय नेता । 2021 - रामकृष्ण मठ और रामकृष्ण मिशन के उपाध्यक्ष पूज्य स्वामी शिवमयानंदजी (रानेन महाराज) का गंभीर कोविड निमोनिया के कारण निधन हुआ। 2021 - ओलंपियन व स्वतंत्र भारत के पहले एथलीट सूरत सिंह माथुर का 91 साल की उम्र में निधन हुआ। 2021 - पद्मश्री से सम्मानित पर्यावरणविद और ओडिशा के पूर्व सूचना आयुक्त प्रोफेसर राधा मोहन (78) का निधन हो गया। 2021 - मशहूर कन्नड़ कवि सिद्धलिंगैया (67) का कोरोना महामारी की वजह से निधन हुआ। 2021 - देश के बड़े न्यूरोलॉजिस्ट और पद्मश्री से सम्मानित डॉ. अशोक पनगढ़िया का कोरोना के चलते निधन हुआ। 2023 - स्विस बाब्स्ले जीन विक्की (89) का निधन हुआ। 2024 - स्विस गायक एरिक टेपी (93) का निधन हुआ। 2024 - अमेरिकी पत्रकार हावर्ड फाइनमैन (75) का निधन हुआ। *11 जून के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉* 🔅 संत कबीरदास जयन्ती (627 वीं , ज्येष्ठ शुक्ल पूर्णिमा)। 🔅 संत शिरोमणि दिवस (जैन , आचार्य श्री विद्यासागर जी)। 🔅 सांई टेऊंराम पुण्य दिवस (ज्येष्ठ शुक्ल पूर्णिमा)। 🔅 श्री रामप्रसाद बिस्मिल जयन्ती। 🔅 श्री लालडेंगा जयन्ती। 🔅 श्री लालूप्रसाद यादव जन्म दिवस। 🔅 श्री पांडुरंग सदाशिव साने (साने गुरूजी) स्मृति दिवस। 🔅 श्री घनश्याम दास बिडला स्मृति दिवस। *कृपया ध्यान दें जी👉* *यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना, तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।* 🌻आपका दिन *_मंगलमय_* हो जी ।🌻 ⚜⚜ 🌴 💎 🌴⚜⚜
*_कुछ पा लेना जीत नहीं और कुछ खो देना हार नहीं केवल समय का प्रभाव है,_* *_और परिवर्तन तो समय का स्वभाव है.._* _#शुभ_प्रभात🌄🌞🌅_ 🙏🙏
1️⃣0️⃣❗0️⃣6️⃣❗2️⃣0️⃣2️⃣5️⃣ *♨️ आज का प्रेरक प्रसंग ♨️* *!! चरित्रहीन !!* ~~~~~~~ संन्यास लेने के बाद गौतमबुद्ध ने अनेक क्षेत्रों की यात्रा की। एक बार वे एक गांव गए। वहां एक स्त्री उनके पास आई और बोली आप तो कोई राजकुमार लगते हैं। क्या मैं जान सकती हूँ कि इस युवावस्था में गेरुआ वस्त्र पहनने का क्या कारण है? बुद्ध ने विनम्रतापूर्वक उत्तर दिया कि तीन प्रश्नों के हल ढूंढने के लिए उन्होंने संन्यास लिया। बुद्ध ने कहा- हमारा यह शरीर जो युवा व आकर्षक है वह जल्दी ही वृद्ध होगा फिर बीमार व अंत में मृत्यु के मुंह में चला जाएगा। मुझे वृद्धावस्था, बीमारी व मृत्यु के कारण का ज्ञान प्राप्त करना है। बुद्ध के विचारों से प्रभावित होकर उस स्त्री ने उन्हें भोजन के लिए आमंत्रित किया। शीघ्र ही यह बात पूरे गांव में फैल गई। गांववासी बुद्ध के पास आए और आग्रह किया कि वे इस स्त्री के घर भोजन करने न जाएं क्योंकि वह चरित्रहीन है। बुद्ध ने गांव के मुखिया से पूछा- क्या आप भी मानते हैं कि वह स्त्री चरित्रहीन है? मुखिया ने कहा कि मैं शपथ लेकर कहता हूं कि वह बुरे चरित्र वाली स्त्री है। आप उसके घर न जाएं। बुद्ध ने मुखिया का दायां हाथ पकड़ा और उसे ताली बजाने को कहा। मुखिया ने कहा- मैं एक हाथ से ताली नहीं बजा सकता क्योंकि मेरा दूसरा हाथ आपके द्वारा पकड़ लिया गया है। बुद्ध बोले इसी प्रकार यह स्वयं चरित्रहीन कैसे हो सकती है जब तक कि इस गांव के पुरुष चरित्रहीन न हो। अगर गांव के सभी पुरुष अच्छे होते तो यह औरत ऐसी न होती, इसलिए इसके चरित्र के लिए यहाँ के पुरुष जिम्मेदार हैं। *शिक्षा:-* कोई व्यक्ति या समाज किसी पर अंगुली उठाये उससे पहले खुद में झांकना बहुत जरूरी है। *सदैव प्रसन्न रहिये - जो प्राप्त है, पर्याप्त है।* *जिसका मन मस्त है - उसके पास समस्त है।।* ✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️
*True line* *इंसान को अक्सर वहीं से जिंदगी का सबसे बड़ा सबक मिलता हैं* *जहां वह पूरी तरह से वफादार होता हैं...!* 💯👍
1️⃣1️⃣❗0️⃣6️⃣❗2️⃣0️⃣2️⃣5️⃣ *♨️ आज का प्रेरक प्रसंग ♨️* *!! परिश्रम रूपी धन !!* ~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~ किसी गांव में एक किसान रहता था। उसके चार बेटे थे। वे सभी आलसी और निक्कमे थे। जब किसान बुढ़ा हुआ तो उसे बेटों की चिंता सताने लगी। एक बार किसान बहुत बीमार पड़ा। मृत्यु निकट देखकर उसने चार बेटों को अपने पास बुलाया। उसने उस चारों को कहा, “मैंने बहुत-सा धन अपने खेत में गाड रखा है। तुम लोग उसे निकाल लेना।” इतना कहते-कहते किसान के प्राण निकल गए। पिता का क्रिया-क्रम करने के बाद चारों भाइयों ने खेत की खुदाई शुरू कर दी। उन्होंने खेत का चप्पा-चप्पा खोद डाला, पर उन्हें कही धन नहीं मिला। उन्होंने पिता को खूब कोसा। वर्षा ऋतु आने वाली थी। किसान के बेटों ने उस खेत में धान के बीज बो दिए। वर्षा का पानी पाकर पौधे खूब बढ़े। उन पर बड़ी-बड़ी बालें लगी। उस साल खेत में धान की बहुत अच्छी फसल हुई। चारों भाई बहुत खुश हुए। अब पिता की बात का सही अर्थ उनकी समझ में आ गया। उन्होंने खेत की खुदाई करने में जो परिश्रम किया था, उसी से उन्हें अच्छी फसल के रूप में बहुत धन मिला था। इस प्रकार श्रम का महत्व समझने पर चारों भाई मन लगाकर खेती करने लगे। *शिक्षा:-* परिश्रम ही सच्चा धन है। *सदैव प्रसन्न रहिये - जो प्राप्त है, पर्याप्त है।* *जिसका मन मस्त है - उसके पास समस्त है।।* ✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰 *आज का राशिफल* *11 जून 2025 , बुधवार* मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) आज आपका दिन बहुत बढिया रहेगा। धार्मिक आस्था बनेगी। दिन भर व्यस्तता बनी रहेगी। अब तक जो भी निवेश किए हैं उनमें आशातीत लाभ भी होगा। आप कुछ ऐसे भी कार्य करेंगे, जिससे आपकी रचनात्मकता सामने आएगी। किसी विशेष की तैयारी में भी समय व्यतीत होगा। जीवनसाथी के साथ मधुर सम्बंध रहेंगे। ध्यान रखने के चलते स्वास्थ्य लाभ होगा। वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो) अगर आप व्यवसाय संबंधी कुछ परिवर्तन करने की योजना बना रहे हैं या स्टाफ, नौकरी आदि में परिवर्तन की सोच रहे हैं तो यह बिल्कुल सही समय है। परंतु अपरिचित लोगों से व्यवहार करते समय कुछ सावधान रहना आवश्यक है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य सुधार होगा। मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा) समय बहुत ही उचित है। कड़ी मेहनत व कठोर परिश्रम से एक के बाद एक उपलब्धियां हासिल करने में सक्षम रहेंगे। कहीं समारोह में भी शामिल होने का अवसर मिलेगा। संपत्ति संबंधी कार्यों को करने के लिए आज का दिन बहुत ही शुभ है। बड़ो का आशीर्वाद मिलेगा। सेहत बनी रहेगी। कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो) कार्यक्षेत्र में आज कामकाज का अतिरिक्त दबाव रहेगा तथा कुछ रुकावटें भी आएंगी। लेकिन आप अपनी बुद्धि व योग्यता के बल पर समस्याओं का हल निकालने में सक्षम भी रहेंगे। पार्टनर या किसी सहकर्मी से छोटी सी बात पर मतभेद की स्थिति बन सकती हैं। परिवार का सहयोग मिलेगा । स्वास्थ्य सही रहेगा। सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे) गुरुजन तथा बड़े बुजुर्गों का स्नेह एवं आशीर्वाद प्राप्त होगा। पिछले कुछ समय से आपने जो मेहनत की है, वह रंग लाएगी। अध्यात्म तथा नैतिकता से जुड़े मामलों पर आपका विशेष ध्यान रहेगा। शादी-विवाह से संबंधित कार्यों में भी व्यस्तता बनी रहेगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो) युवाओं को जॉब में कैरियर संबंधी समाचार मिलेगा। किसी बड़े अधिकारी या राजनीतिज्ञ से मुलाकात आपके कई काम आसान हो जाएंगे। परंतु कई मामलों में आपका स्वाभिमान ही आपकी उन्नति में बाधक भी बन सकता है। नौकरी में बॉस व अधिकारियों के साथ संबंधों में गिरावट ना आने दें। स्वास्थ्य सही रहेगा। तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते) कुछ परेशानियां तो सामने आएंगी परंतु आप मेहनत व परिश्रम से सभी प्रकार की नकारात्मक परिस्थितियों को सकारात्मकता में परिवर्तित कर लेंगे। भविष्य संबंधी भी कुछ योजनाएं बनेंगी। कुछ ज्ञानवर्धक साहित्य पढ़ने में भी समय व्यतीत होगा। सेहत में सुधार होगा। *ये राशिफल डायरेक्ट हमसे प्राप्त करें* *Whatsapp* https://whatsapp.com/channel/0029Va5SADq4dTnGmc3EVT2z वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू) व्यापार में आज कुछ मुश्किल और परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। दोपहर बाद परिस्थितियां कुछ अनुकूल हो जाएंगी। धन प्राप्ति के स्रोत प्रबल होंगे परंतु कैश हाथ में रखने की बजाय कहीं इन्वेस्ट करेंगे तो उचित रहेगा। बॉस के साथ सम्बनध मधुर रखें । सेहत सामान्य रहेगी। धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे) आज धार्मिक क्रियाकलापों में व्यस्तता रहेगी। किसी धार्मिक यात्रा का भी योग बन रहा है। भाइयों के साथ संबंध सौहार्दपूर्ण रहेंगे। पुराने तनाव से मुक्ति मिलेगी। बच्चों का उनके सुख-सुविधाओं संबंधी वस्तुओं के लिए शॉपिंग का भी मूड बन सकता है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य सही रहेगा। मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी) कारोबारी हालात सुधरेंगे। व्यापार में विस्तार संबंधी जो योजना बनाई हैं, उनमें छोटी-मोटी परेशानियां आएंगी परंतु आप पूर्ण करने में सफल रहेंगे। अफसरों के साथ आपके रिश्तों में सुधार आएगा। सहकर्मी व सहयोगियों के साथ आपका सहयोगात्मक रवैया रहेगा। सेहत सामान्य रहेगी। कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा) सरकारी कार्यों को पूरा करने के लिए दिन उत्तम है। विरोधियों की योजनाओं को ध्वस्त कर अच्छे परिणाम व प्रशंसा भी हासिल करेंगे। लोग आपसे स्वयं के निजी मामलों में सलाह-मशविरा भी लेंगे। कुल मिलाकर समय पूर्णतः आपके पक्ष में हैं। इसका बेहतरीन सदुपयोग करें। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची) व्यवसाय में कुछ ठोस और खास फैसले लेने की जरूरत है। महत्वपूर्ण लोगों के संपर्क से आपके कार्य बनेंगे। नौकरी में पदोन्नति की पूरी-पूरी संभावनाएं हैं। ऑफिस में माहौल और परिस्थितियां आपके पक्ष में बनी हुई हैं। सामाजिक दायरा और मान सम्मान बढे़गा। स्वास्थ्य सही रहेगा। 🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_* यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं। 🌷आपका दिन मंगलमय हो।🌷 🙏धन्यवाद।🙏 〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें* 👇🏻 *==============================* *1* देश में 6800 कोरोना केस,अब तक 68 मौतें, 24 घंटे में 300 से ज्यादा मामले बढ़े; ग्वालियर में 3 डॉक्टर पॉजिटिव, हेल्थ डिपार्टमेंट अलर्ट पर *2* राजनाथ सिंह बोले- मोदी सरकार में बदली रक्षा क्षेत्र की तस्वीर, भारत बना वैश्विक रक्षा निर्यातक *3* राजनाथ सिंह ने बताया कि 2014-15 में जहां रक्षा निर्यात सिर्फ 1,940 करोड़ रुपये था, वहीं 2024-25 में यह बढ़कर 23,622 करोड़ रुपये हो गया है। उन्होंने ‘आत्मनिर्भर भारत’ और ‘मेक इन इंडिया’ जैसे अभियानों की सफलता का जिक्र करते हुए कहा कि इस दौरान भारत ने अपने पहले स्वदेशी एयरक्राफ्ट कैरियर आईएनएस विक्रांत, मल्टी-रोल कॉम्बैट हेलिकॉप्टर एलसीएच प्रचंड, तेजस फाइटर जेट, ब्रह्मोस मिसाइल जैसे महत्वपूर्ण हथियार सिस्टम खुद बनाए हैं *4* सोनम के सामने हुआ पति राजा का मर्डर, चीखकर कहा- मार दो इसे; हत्या के बाद अकेले गुवाहाटी, फिर यूपी पहुंची *5* मंत्री बोले-राजा-सोनम का परिवार माफी मांगे, मेघालय को बदनाम किया, सोनम को लेकर पटना एयरपोर्ट पहुंची पुलिस; क्राइम ब्रांच ने बताया- विशाल ने किया था पहला वार *6* झूठ बोल रहे विजय माल्या, अभी भी 7000 हजार करोड़ रुपये बकाया; कर्ज चुकाने के दावे पर सरकार *7* राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के स्थापना दिवस समारोह में शरद पवार का दर्द सभी के सामने आ गया। उन्होंने कहा कि कभी नहीं सोचा था कि एनसीपी में दरार आ जाएगी। इस बीच एनसीपी (शरदचंद्र पवार) के प्रदेश अध्यक्ष जयंत पाटिल ने पद छोड़ने के संकेत दे दिए हैं। उन्होंने नए चेहरों को कमान सौंपने की इच्छा जताई है *8* शरद पवार ने कहा, 'कुछ लोग दूसरी विचारधाराओं के साथ चले गए और यह विभाजन बढ़ गया। मैं आज इसके बारे में बात नहीं करना चाहता। जो लोग पार्टी के प्रति वफादार रहे, वे हमारी पार्टी की विचारधारा के कारण थे।' उन्होंने कहा कि आने वाले चुनावों में एक अलग तस्वीर सामने आएगी *9* मोदी सरकार के 11 साल: सीएम योगी बोले- नया भारत शांति की रट नहीं लगाता...ऑपरेशन सिंदूर से मुंहतोड़ जवाब देता है *10* 'जहां भाजपा की सरकार वहां गरीब का कल्याण', मोदी सरकार के 11 साल पूरे होने के मौके पर बोले सीएम योगी *11* दिल्ली में अपार्टमेंट के सातवें फ्लोर पर आग लगी, दो बच्चों और पिता ने बालकनी से छलांग लगाई; तीनों की मौत *12* राजस्थान: टोंक में बड़ा हादसा, बनास नदी में डूबने से 8 लोगों की मौत; नहाने गए थे 11 दोस्त,बताया जा रहा है कि 25 से 30 साल की उम्र के 11 लोगों का एक ग्रुप नहाने के लिए नदी में उतरा था, तभी वे गहरे पानी में चले गए। *13* चौथी क्लास में झगड़ा हुआ था, 50 साल बाद लिया बदला.... केरल का अजीबोगरीब मामला ,केरल के कासरगोड जिले में एक अनोखा मामला सामने आया है. बचपन के दो दोस्तों ने 50 साल पुरानी रंजिश के चलते अपने एक साथी पर हमला कर दिया, जिसमें उसके दो दांत टूट गए. इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है *14* पूरे उत्तर भारत में हीटवेव का कहर, राहत के आसार नहीं, 6 राज्यों में लू का अलर्ट, बारिश की संभावना नहीं, 47.3°C के साथ श्रीगंगानगर सबसे गर्म;नॉर्थ-ईस्ट और दक्षिण भारत को भिगो रही बारिश *15* ओसवाल पंप्स का IPO 13 जून से ओपन होगा, 17 जून तक निवेश का मौका, मिनिमम इन्वेस्टमेंट ₹14,736; मोटर-सोलर पंपिंग सिस्टम बनाती है कंपनी *16* शेयर बाजार फ्लैट बंद हुआ, निफ्टी 1अंक चढ़ा, सेंसेक्स में 53 अंक गिरकर 82,391 पर क्लोज हुआ; IT और फार्मा शेयर्स में बढ़त *17* ऑस्ट्रिया के स्कूल में गोलीबारी, अब तक 11 छात्रों की मौत कई घायल; संदिग्ध हमलावर स्कूल का छात्र, बॉडी मिली *==============================*
. *जय श्री राम* *मंगलवार, 10 जून 2025 के मुख्य समाचार* 🔸बहराइच में बड़ा धमाका टला! CM योगी के आने से पहले 500 किलो विस्फोटक बरामद, बंगाल के 70 लोग गिरफ्तार 🔸सोनम का था राज कुशवाह से अफेयर, इसलिए कराई पति की हत्या! गाजीपुर में किया आत्मसमर्पण 🔸मुंबई में हुआ बड़ा हादसा: भीड़भाड़ वाली लोकल ट्रेन से गिरकर 5 लोगों की मौत 🔸Weather Forecast: उत्तर भारत में गर्मी ने बरपाया कहर...दिल्ली, यूपी-एमपी में पड़ रहे लू के थपेड़े, कई राज्यों में येलो अलर्ट जारी 🔸साइबर फ्रॉड का नया तरीका...बिना OTP और मैसेज के खाली हो रहे हैं अकाउंट, यूपी में आए ऐसे 11 मामले 🔸पाक को बेनकाब कर लौटे प्रतिनिधिमंडल से मिलेंगे PM मोदी, 33 देशों का किया था दौरा 🔸भारत ने गरीबी से जीती जंग, पाक भुखमरी के दलदल में फंसा; वर्ल्ड बैंक की रिपोर्ट 🔸तू-तू मैं-मैं... भिड़ गए चीन और अमेरिका के अधिकारी, आर्थिक रिश्तों पर तगड़ी नोकझोंक 🔸यूक्रेनी अधिकारियों के अनुसार, रूस ने युद्ध की शुरुआत के बाद से सबसे बड़ा ड्रोन हमला किया है. 🔸'कोई अगड़ा-पिछड़ा नहीं... कानून तोड़ने वाले को सजा मिलेगी', अखिलेश और केशव प्रसाद मौर्य में छिड़ी जुबानी जंग 🔸लॉस एंजेलिस में नेशनल गार्ड तैनात: कैलिफोर्निया ट्रंप के खिलाफ; राष्ट्रपति ने दी गवर्नर की गिरफ्तारी की सलाह 🔸इंदौर की रोहिणी बोली-सांसद चंद्रशेखर ने मुझे इस्तेमाल करके छोड़ा:पीएचडी स्कॉलर ने लिखा-बदला लेकर रहूंगी, सारी बेटियों को इंसाफ दिलाऊंगी 🔸सुकमा में IED ब्लास्ट में ASP आकाश राव शहीद:कोंटा SDOP और TI जख्मी, रायपुर लाया गया; CM बोले- नक्सलियों का अस्तित्व मिटा देंगे 🔸बजरंग दल नेता मर्डर केस की जांच NIA करेगी:कर्नाटक के मंगलुरु में तलवारों से हमला किया था; मामले में अब तक 16 गिरफ्तार 🔸सिरमौर में राफेल संग PM की फोटो लगाने वाला गिरफ्तार:4 दिन के रिमांड पर, पोस्ट में पाकिस्तान जिंदाबाद का नारा भी लिखा था 🔸केरल में सिंगापुर के कार्गो शिप में आग लगी:22 क्रू मेंबर्स में 4 लापता; 18 का रेस्क्यू; इनमें चीन, ताइवान, म्यांमार और इंडोनेशिया के नागरिक 🔸Covid 19 Cases In India: 8 राज्यों में कोरोना का कहर, सक्रिय मामले बढ़कर 6491, अब तक 65 की मौत 🔸मुंबई हादसे के बाद रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का बयान, कहा "रेलवे 2026 तक बेहतर वेंटिलेशन वाली नई नॉन-एसी ट्रेनें शुरू करेगा" 🔹MS Dhoni को मिला बड़ा सम्मान, ICC हॉल ऑफ फेम में हुए शामिल *आप का दिन शुभ और मंगलमय हो सुप्रभात....!* जय हो🙏