मुख्य समाचार ✍️ WhatsApp Channel

मुख्य समाचार ✍️

101 subscribers

About मुख्य समाचार ✍️

इस चैनल का उद्देश्य देश के *मुख्य समाचार* और हिंदू आस्था के महा पर्व *महाकुम्भ 2025* से जुड़ी जानकारी आप को उपलब्ध कराना है , बहुत आभार 🙏🙏 *कृपया पोस्ट को पढ़े उसके बाद रीट्वीट / कमेंट / लाइक अवश्य कर चैनल के लिए समर्थन प्रदान करें, धन्यवाद*🙏 *राकेश त्यागी* *ग्रेटर नोएडा*

Similar Channels

Swipe to see more

Posts

मुख्य समाचार ✍️
मुख्य समाचार ✍️
2/26/2025, 7:07:39 AM

*महाकुम्भनगर, 26 फरवरी* *महाकुम्भ में महाशिवरात्रि पर श्रद्धालुओं की आस्था शिखर पर, वीएमडी अलर्ट से क्राउड मैनेजमेंट* *सीएम योगी के निर्देश पर देश विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए महाकुम्भनगर में व्यापक सुरक्षा इंतजाम* *श्रद्धालुओं के सुगम स्नान के लिए प्रमुख चौराहों पर वीएमडी के माध्यम से प्रसारित किए गए संदेश* *प्रशासन ने स्नान के बाद घाटों पर अधिक समय न बिताकर शीघ्र गंतव्य की ओर बढ़ने की अपील की* महाकुम्भ के अंतिम पावन स्नान पर्व महाशिवरात्रि के लिए देश विदेश के श्रद्धालु मंगलवार की रात से ही महाकुम्भनगर पहुंचने लगे। महाशिवरात्रि के महापर्व पर श्रद्धालुओं की आस्था अपने शिखर पर नजर आई, जिसके फलस्वरूप दोपहर 12 बजे तक पवित्र संगम में एक करोड़ लोगों ने स्नान कर लिया। श्रद्धालुओं के इतने बड़े जनसागर के संगम तक पहुंचने और पवित्र स्नान के बाद उनकी सुरक्षित वापसी के लिए मंगलवार रात से ही मेला क्षेत्र में बड़े बड़े वैरिएबल मैसेजिंग डिस्प्ले (वीएमडी) पर जरूरी संदेश प्रसारित किए जाने लगे। क्राउड मैनेजमेंट को लेकर सजगता बरतते हुए प्रशासन ने सभी श्रद्धालुओं के सुगम स्नान का मार्ग प्रशस्त किया। *व्यापक इंतजाम* सीएम योगी आदित्यनाथ के विशेष निर्देश पर महाकुम्भनगर प्रशासन ने देश विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए पूरे मेला क्षेत्र में व्यापक इंतजाम किए थे। जिससे उन्हें किसी प्रकार की असुविधा न होने पाए। इसके अलावा स्नान के बाद घाटों पर अधिक समय न बिताकर शीघ्र गंतव्य की ओर बढ़ने की लोगों से बराबर अपील भी की जाती रही। जिससे श्रद्धालुओं को महाशिवरात्रि के स्नान के लिए बड़ी सुविधा मिली। *घाटों पर रात से ही दिए गए दिशा-निर्देश* मां गंगा, यमुना और सरस्वती के पवित्र संगम में आस्था की डुबकी लगाने के लिए प्रतिदिन सवा करोड़ से भी अधिक श्रद्धालु उमड़ रहे हैं। महाशिवरात्रि के इस महाआयोजन को सुरक्षित और सुव्यवस्थित बनाने के लिए मेला प्रशासन ने सख्त इंतजाम किए। घाटों पर भीड़ नियंत्रण से लेकर डिजिटल सूचना प्रणाली तक से श्रद्धालुओं को आवश्यक सूचनाएं प्रेषित की जाती रहीं। मेला प्रशासन ने जगह जगह बड़े बड़े वैरिएबल मैसेजिंग डिस्प्ले लगाकर श्रद्धालुओं से अपील की कि वे स्नान के बाद घाटों पर अधिक समय न बिताएं और शीघ्र अपने गंतव्य की ओर बढ़ें। इससे भीड़ नियंत्रण में काफी मदद मिली और सभी को सुगमता से स्नान करने का मौका मिला। वैरिएबल मैसेजिंग डिस्प्ले पर मंगलवार की रात से ही लगातार महत्वपूर्ण सूचनाएं, दिशा-निर्देश और सुरक्षा संबंधी अलर्ट जारी होते रहे।

❤️ 👍 2
मुख्य समाचार ✍️
मुख्य समाचार ✍️
2/15/2025, 9:55:00 AM

*नासिक कुंभ 2027 के लिए CM योगी से मदद लेगी महाराष्ट्र सरकार, एकनाथ शिंदे बोले- 'प्रयागराज में जो...'* * उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में महाकुंभ की सफलता के बाद महाराष्ट्र सरकार साल 2027 में लगने वाले नासिक-त्र्यंबकेश्वर सिंहस्थ महाकुंभ को भव्य और दिव्य बनाने के लिए अभी से ही तैयारी में जुट गई है। *इसी कड़ी में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अध्यक्षता में एक बैठक हुई. बैठक में दोनों उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और अजित पवार भी मौजूद थे।*

🙏 1
Image
मुख्य समाचार ✍️
मुख्य समाचार ✍️
2/15/2025, 3:14:23 PM

*भाजपा से हमारा समझौता हुआ था कि भाजपा के लोग गलत भाषा प्रयोग नहीं करेंगे, अगर करेंगे तो सपा जवाब देगी.सपा ने बीजेपी के खिलाफ कई FIR कराई लेकिन कार्यवाही नहीं हुई .भाजपा के लोग सपा के लोगों के लिए गलत भाषा का प्रयोग करेंगे तो मुंह तोड़ जवाब देंगे : अखिलेश यादव, सपा अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री*

मुख्य समाचार ✍️
मुख्य समाचार ✍️
2/16/2025, 12:19:45 PM

*दिनांक: 16/02/2025* समय: 1600 बजे आज तक आए तीर्थयात्री/कुल स्नान: 1.18 करोड़ से अधिक *15/02/2025 तक कुल स्नान* 51.47 करोड़ से अधिक

मुख्य समाचार ✍️
मुख्य समाचार ✍️
2/15/2025, 2:23:52 PM

*दिनांक: 15/02/2025* समय: 0800 बजे कल्पवासी: 2 लाख से अधिक तीर्थयात्री आए: 33.24 लाख आज से अब तक कुल स्नान: 35.24 लाख से अधिक *14/02/2025* तक कुल स्नान 50.11 करोड़ से अधिक

👍 1
मुख्य समाचार ✍️
मुख्य समाचार ✍️
2/3/2025, 5:31:19 AM

*महाकुम्भ नगर, 03 फरवरी* *महाकुम्भ की आलोचना करने वालों को संतों ने दिया माकूल जवाब* *मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की व्यवस्थाओं और श्रद्धालुओं को दी जा रही सुविधाओं की तारीफ करते हुए विपक्षी दलों को दिखाया आईना* *सतुआ बाबा महाराज बोले- जिन्होंने कभी सनातन का पालन नहीं किया और न ही सनातन का सम्मान किया वो अब इसका फायदा मत उठाएं* *अवधेशानंद गिरि बोले- दुनिया में डर और अशांति हो सकती है, लेकिन भारत में शांति और सुख है* बसंत पंचमी के पावन अवसर पर त्रिवेणी संगम में पवित्र स्नान करने के साथ ही संत और महात्माओं ने महाकुम्भ की आलोचना करने वालों को माकूल जवाब भी दिया। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की व्यवस्थाओं और श्रद्धालुओं को दी जा रही सुविधाओं की तारीफ करते हुए विपक्षी दलों को आईना भी दिखाया। पंच निर्मोही अनी अखाड़ा के जगतगुरु महामंडलेश्वर संतोष दास सत्तुआ बाबा महाराज ने कहा, "जो लोग साधु और महाकुम्भ के बारे में बातें कर रहे हैं, मैं उन्हें बताना चाहता हूं कि (सपा प्रमुख) अखिलेश यादव जी, आपने कभी सनातन का पालन नहीं किया और न ही सनातन का सम्मान किया। तो अब इसका फायदा मत उठाइए। हमने देखा है जब आपकी पार्टी सत्ता में थी, आपने सनातनियों पर गोलियां चलाई थीं। अपने फायदे के लिए अफवाहें मत फैलाइए। हम सनातनी हैं और हम आपके जैसे लोगों को जड़ से उखाड़ फेंकेंगे।" स्वामी अवधेशानंद गिरी ने कहा, "हम यहां भारत की एकता का गवाह बन रहे हैं। विभिन्न विचारों और धर्मों के लोग गंगा के किनारे एक साथ हैं। दुनिया में डर और अशांति हो सकती है, लेकिन भारत में शांति और सुख है। दुनिया युद्धों का सामना कर रही है, लेकिन भारत के पास ज्ञान है। हम अपने आध्यात्मिक मूल्यों, योग और आयुर्वेद के माध्यम से दुनिया का नेतृत्व करने के लिए तैयार हैं। दुनिया भारत की ओर समाधान के लिए देख रही है। मैं मुख्यमंत्री योगी जी का आभार व्यक्त करता हूं कि उनके प्रशासन ने उच्चतम स्तर की व्यवस्थाएं की हैं।" चिन्मयानंद बापू ने कहा, "आज का दिन बहुत ही शुभ है, सभी अखाड़े और महामंडलेश्वर संगम के लिए रवाना हो रहे हैं। बसंत पंचमी का पर्व विशेष रूप से विद्यार्थियों के लिए महत्वपूर्ण है, यदि वे संगम में पवित्र स्नान करते हैं तो उन्हें निश्चित ही सफलता मिलती है। मैं प्रशासन का धन्यवाद करता हूं कि उन्होंने इतनी अच्छी व्यवस्था की है। आज का माहौल सामान्य है।"

❤️ 1
मुख्य समाचार ✍️
मुख्य समाचार ✍️
2/15/2025, 2:17:28 PM

*लखनऊ/महाकुम्भनगर, 15 फरवरी* *महाकुम्भ-2025* *स्किमर पक्षी को बनाया गया बर्ड फेस्टिवल का मैसकट* *बर्ड फेस्टिवल को लेकर सारी तैयारियां पूरी* *नदियों के स्वास्थ्य का संकेत देने वाला महत्वपूर्ण पक्षी है स्किमर* *उत्तर प्रदेश में हैं 1000 स्किमर पक्षी, उत्तर प्रदेश में गंगा-यमुना व चंबल नदियों के किनारे प्रजनन करता है यह पक्षी* *16 को महाकुम्भ में होगा जलवायु सम्मेलन, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे शुभारंभ* महाकुम्भ-2025 में जलवायु सम्मेलन व बर्ड फेस्टिवल को लेकर सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। योगी सरकार के वन, पर्यावरण व जलवायु परिवर्तन विभाग की देखरेख यह आयोजन होगा। 16 फरवरी को महाकुम्भ में 'कुम्भ की आस्था व जलवायु परिवर्तन' विषय पर जलवायु सम्मेलन होगा। इसका शुभारंभ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे। सम्मेलन में धर्मगुरु, पर्यावरणविद्, अनेक सामाजिक संगठन, उद्योग व व्यापारिक जगत के साथ ही गणमान्य नागरिक भी रहेंगे। इसके अलावा संगम तट पर होने वाले बर्ड फेस्टिवल का मैसकट स्किमर पक्षी को बनाया गया है। *उत्तर प्रदेश में हैं 1000 स्किमर पक्षी* 2025 में बर्ड फेस्टिवल का आयोजन महाकुम्भ में संगम तट पर किया जा रहा है। आस्था व संरक्षण के संगम की भावना से आयोजित होने वाले नेचर एवं बर्ड फेस्टिवल-2025 का मैसकट स्किमर पक्षी को बनाया गया है। भारतीय स्किमर नदियों के स्वास्थ्य का संकेत देने वाला महत्वपूर्ण पक्षी है। यह पक्षी नदी, झीलों और मुहानों के किनारे बसे दलदली क्षेत्रों में पाया जाता है। इसकी मुख्य विशेषता काले व सफेद पंखों के साथ नारंगी रंग की चोंच होती है, जिसका निचला भाग ऊपरी भाग से लंबा होता है। इससे यह पानी की सतह पर उड़ते हुए आसानी से शिकार पकड़ सकता है। इसीलिए स्थानीय भाषा में इस पक्षी को पंचीरा के नाम से जाना जाता है। उत्तर प्रदेश में यह पक्षी गंगा, यमुना व चंबल नदियों के किनारे प्रजनन करता है। उत्तर प्रदेश में स्किमर पक्षी की संख्या लगभग एक हजार है। *योगी सरकार के निर्देशन में अलग-अलग स्थानों पर निरंतर हो रहा आयोजन* योगी सरकार के निर्देशन में बर्ड फेस्टिवल का आयोजन निरंतर हो रहा है। हर बार यह आयोजन अलग-अलग स्थानों पर किया जा रहा है। 2017 में दुधवा टाइगर रिजर्व पीलीभीत, 2019 में नवाबगंज पक्षी बिहार उन्नाव, 2020 में सूरसरोवर पक्षी बिहार कीठम-आगरा, 2021 में ओखला पक्षी बिहार गौतमबुद्धर नगर में बर्ड फेस्टिवल का आयोजन किया गया। कोरोना के कारण 2022 में यह आयोजन नहीं हो सका। 2023 में विजय सागर पक्षी विहार, महोबा और 2024 में यह आयोजन सूरजपुर वेटलैंड में आयोजित किया गया। इस बार यह आयोजन महाकुम्भ, प्रयागराज में होगा। *प्रयागराज के आयोजन से पहले लखनऊ में हुआ कर्टेन रेजर* महाकुम्भ प्रयागराज में जलवायु सम्मेलन व बर्ड फेस्टिवल के पहले शनिवार को लखनऊ में कर्टन रेजर इवेंट आयोजित किया गया। इस दौरान वॉकथान में स्कूली बच्चों ने हिस्सा लिया। सुबह 1090 चौराहा से नवाब वाजिद अली शाह प्राणि उद्यान तक वॉकथान निकला। आईटीबीपी बैंड ने कार्यक्रम में संगीत प्रस्तुत किया। चिड़ियाघर के सारस ऑडिटोरियम में मैस्कट व टीजर का विमोचन किया गया। कार्यक्रम में वन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. अरुण कुमार सक्सेना, अपर्णा यादव, प्रदान मुख्य वन संरक्षक व विभागाध्यक्ष सुनील चौधरी आदि मौजूद रहे। इस बार बर्ड फेस्टिवल का मैसकट इंडियन स्किमर है। संयोग से यह संगम में भी पाई जाती है। स्किमर के संवर्धन व संरक्षण पर सबका ध्यान आकृष्ट करने के लिए इसे बर्ड फेस्टिवल का मैसकट बनाया गया है। बर्ड फेस्टिवल की सारी तैयारी पूरी कर ली गई है। यह आयोजन अभूतपूर्व होगा।

❤️ 1
Image
मुख्य समाचार ✍️
मुख्य समाचार ✍️
2/1/2025, 4:46:38 PM

*महाकुंभ में घटना होने से दो दिन पहले अखिलेश यादव इन पाखंडी शंकराचार्य से मिले थे*🤔 *घटना हो जाने के बाद यही दोनों योगी जी से इस्तीफा मांग रहे हैं।* *यह तस्वीर बहुत कुछ बयां कर रही है।*🤔 *दाल में कुछ काला है या पूरी की पूरी दाल ही काली है... 🤔🤔🤔*

🙏 1
Image
मुख्य समाचार ✍️
मुख्य समाचार ✍️
1/31/2025, 1:36:05 AM

*महाकुंभ क्षेत्र के लिए फिर जारी किए आवश्यक फोन नंंबर* हेल्पलाइन नंबर -1920 प्रयागराज मेला प्राधिकरण- 0532-2504011 0532-2500775 महाकुंभ वाट्सएप चैटबाट - 08887847135 महाकुंभ फायर हेल्पलाइन -1945 महाकुंभ फूड एंड सप्लाई हेल्पलाइन- 1010 महाकुंभ एंबुलेंस- 102 व 108 खोया-पाया हेल्पलाइन- 0532-2504011 0532-2500775 महाकुंभ मेला पुलिस हेल्पलाइन 1944 महाकुंभ डिजास्टर हेल्पलाइन 1077

❤️ 👍 2
मुख्य समाचार ✍️
मुख्य समाचार ✍️
2/2/2025, 3:55:21 PM

*महाकुम्भ नगर, 2 फरवरी* *कहाँ से किस पुल पर जाना है, देखें पूरी लिस्ट* *बसंत पंचमी स्नान को लेकर मेला प्रशासन ने पूरी की तैयारी* *सीएम योगी के निर्देश पर पूरी तरह से मुस्तैद है मेला प्रशासन* *विभिन्न मार्गों पर जाने के लिए प्रशासन ने श्रद्धालुओं से साझा की जानकारी* मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशन में मेला प्रशासन ने बसंत पंचमी स्नान को लेकर तैयारी पूरी कर ली है। शनिवार को पहुंचे मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए थे। पूरी तरह से मुस्तैद मेला प्रशासन ने श्रद्धालुओं को आने-जाने के लिए जानकारी साझा की है। अरैल से झूंसी जाने के लिए पुल नम्बर 28 खुला है। संगम से झूंसी जाने के लिए पुल नम्बर 2,4, 8, 11, 13, 15, 17, 20, 22, 23 व 25 खुले हैं। वहीं झूंसी से संगम जाने के लिए श्रद्धालु पुल न. 16, 18, 21 और 24 का प्रयोग कर सकेंगे। वहीं झूंसी से अरैल जाने के लिए पुल नम्बर 27 व 29 खुले हैं। श्रद्धालु इन मार्गों का प्रयोग कर आसानी से आवागमन कर सकेंगे।

🙏 2
Link copied to clipboard!