इबकै कांग्रेस WhatsApp Channel

इबकै कांग्रेस

28 subscribers

Similar Channels

Swipe to see more

Posts

इबकै कांग्रेस
इबकै कांग्रेस
2/11/2025, 3:57:41 AM

हुड्डा की मेहनत से हरियाणा में कांग्रेस सबसे मजबूत, सरकार से चूकी सिर्फ 0.4% वोट से! लोकसभा चुनाव के बाद बीते आठ महीनों में पांच राज्यों—जम्मू-कश्मीर, हरियाणा, झारखंड, महाराष्ट्र और दिल्ली में विधानसभा चुनाव हुए। कुल 624 सीटों में से कांग्रेस ने 328 सीटों पर चुनाव लड़ा और केवल 75 सीटों पर जीत दर्ज की, जिससे पार्टी का स्ट्राइक रेट 23% रहा। लेकिन जब पूरे देश में कांग्रेस संघर्ष कर रही थी, तब हरियाणा में भूपेंद्र सिंह हुड्डा और दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कांग्रेस को नई ताकत दी। झारखंड, महाराष्ट्र और जम्मू-कश्मीर—इन तीन राज्यों को मिलाकर कांग्रेस कुल 39 सीटें ही जीत पाई, जबकि अकेले हरियाणा में कांग्रेस ने 37 सीटें जीतीं। महाराष्ट्र और जम्मू-कश्मीर में कांग्रेस सिर्फ 16-16% सीटों तक सिमट गई, जबकि दिल्ली में पार्टी खाता तक नहीं खोल पाई। हरियाणा में कांग्रेस सरकार बनाने से महज 0.4% वोट से चूक गई—और यह दिखाता है कि हुड्डा परिवार की मेहनत ने कैसे प्रदेश में कांग्रेस को लड़ाई के केंद्र में बनाए रखा। भूपेंद्र सिंह हुड्डा और दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने बीते पांच वर्षों में कड़ी मेहनत कर हरियाणा में कांग्रेस को पुनर्जीवित किया, जनता के मुद्दों को उठाया, संघर्ष किया और पार्टी के पक्ष में माहौल बनाया। अगर कांग्रेस को पूरे देश में दोबारा मजबूत करना है, तो हुड्डा जैसी मेहनत और प्रतिबद्धता ही पार्टी को सत्ता के करीब ले जा सकती है!

Image
Link copied to clipboard!