
Rahul Gandhi
January 21, 2025 at 05:26 AM
मोदी जी के विकसित भारत की सच्चाई: मेहनत आपकी, मुनाफा किसका?
आप सभी के ख़ून पसीने से देश की अर्थव्यवस्था का पहिया घूम रहा है, लेकिन क्या आपको इसमें उचित हिस्सा मिल रहा है? जरा सोचिए:
- मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर की अर्थव्यवस्था में हिस्सेदारी 60 साल के सबसे निचले स्तर तक चली गई। इस वजह से लोगों को रोज़गार के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है।
- कृषि क्षेत्र में ग़लत नीतियों ने किसान और खेत मजदूर की स्थिति बदहाल की है। वे मुश्किल से अपना गुज़ारा कर पा रहे हैं।
- पिछले पांच वर्षों में श्रमिकों की वास्तविक आमदनी या तो स्थिर है या कम हुई है।
- हानिकारक GST और इनकम टैक्स की मार ने ग़रीब और मिडिल क्लास का जीना हराम कर रखा है, जबकि कॉर्पोरेट का कर्ज़ा माफ़ किया जा रहा है।
- आसमान छूती महंगाई के कारण अब न सिर्फ़ ग़रीब बल्कि सैलरीड क्लास भी अपनी ज़रूरतों के लिए लोन लेने को मजबूर है।
वास्तविक विकास वो है जहां सबकी उन्नति हो - बिज़नेस के लिए निष्पक्ष माहौल मिले, उचित टैक्स सिस्टम हो और श्रमिकों की आमदनी बढ़े। इससे ही देश समृद्ध और मजबूत बनेगा।
👍
❤️
🙏
😢
😂
😮
3.3K