किसान सेवा केंद्र (DIGITAL KISAN)
January 22, 2025 at 11:56 AM
किसान साथियों, सल्फर फसलों में उपयोग किए जाने वाले 16 मुख्य पोषक तत्वों में से एक है। यह न केवल पोषक तत्व के रूप में बल्कि कीटनाशक और कवकनाशी के रूप में भी इस्तेमाल किया जाता है। फसल के विकास और बेहतर उत्पादन के लिए सल्फर महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह प्रकाश संश्लेषण प्रक्रिया में अहम भूमिका निभाता है।
✅सल्फर के उपयोग से होने वाले लाभ:
1. गुणवत्ता में सुधार: सल्फर का उपयोग फसलों की तीखापन, तेल की मात्रा, सुगंध, प्रोटीन और चीनी की मात्रा को बढ़ाने में सहायक होता है।
2. पोषक तत्वों की उपलब्धता: यह फसलों को नाइट्रोजन, फॉस्फोरस, जिंक, बोरॉन और लौह जैसे पोषक तत्वों को बेहतर तरीके से ग्रहण करने में मदद करता है।
✅पाले से फसल को बचाने में सल्फर की भूमिका:
सर्दियों में शीतलहर और पाले का फसलों की उत्पादकता पर सीधा असर पड़ता है। खासकर फूल और फल बनने के समय पाले की संभावना अधिक होती है, जिससे उपज घटने का खतरा रहता है।
मटर, चना, अलसी, और सरसों जैसी फसलों पर पाले का गहरा प्रभाव पड़ता है, जबकि अरहर, गन्ना, गेहूं और जौ जैसी फसलों पर इसका असर अपेक्षाकृत कम होता है।
❤️
👍
🙏
3