Dr Vet - One Stop for Veterinarian
Dr Vet - One Stop for Veterinarian
January 25, 2025 at 05:52 PM
*गणतंत्र दिवस समारोह 2025 - थीम 'स्वर्णिम भारत: विरासत और विकास'।* इस वर्ष, गणतंत्र दिवस परेड 2025 के दौरान, भारत सरकार के पशुपालन और डेयरी विभाग (मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय, भारत सरकार) की झांकी पहली बार कर्तव्य पथ पर मार्च करेगी । *पशुपालन और डेयरी विभाग की थीम-* " *भारत की स्वदेशी गोजातीय नस्लों को सतत ग्रामीण विकास के प्रतीक के रूप में सम्मानित करना"* थीम पर आधारित इस झांकी में हमारी स्वदेशी नस्लों की प्राचीन सांस्कृतिक विरासत और वर्तमान आर्थिक संपदा को दर्शाया गया है, जो दुनिया के शीर्ष दूध उत्पादक के रूप में हमारी स्थिति को दर्शाता हैं। झांकी में विभाग के प्रमुख कार्यक्रमों, विशेष रूप से डेयरी क्षेत्र में भारत के तकनीकी नेतृत्व और एफएमडी मुक्त भारत के लिए हमारे सार्वभौमिक टीकाकरण अभियान को भी दिखाया गया है। सभी से अनुरोध है कि वे गणतंत्र दिवस परेड के दौरान अपने विभाग की झांकी देखें। जय हिंद 🇮🇳 Follow the Dr Vet - One Stop for Veterinarian channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029Va5QoqrFCCoS2eKC5p1c
❤️ 1

Comments