MCQ सामान्य ज्ञान™ UPSC BPSC SSC RAILWAY CURRENT AFFAIRS NCERT LUCENT GK SCIENCE STATIC GK
MCQ सामान्य ज्ञान™ UPSC BPSC SSC RAILWAY CURRENT AFFAIRS NCERT LUCENT GK SCIENCE STATIC GK
January 19, 2025 at 10:57 AM
*◾संसद से संबंधित Previous Exams में पूछे गए प्रश्न* *▪प्रश्न - संसदीय प्रणाली वाली सरकार को अन्य किस नाम जाना जाता है?* उत्तर- उत्तरदायी सरकार (Exam - SSC CGL Jul, 1999) *▪प्रश्न- ब्रिटिश संसद ने साइमन आयोग को किसके पुनरीक्षण के लिए भेजा था?* उत्तर- द्विशासन की क्रिया-कलाप (Exam - SSC CML May, 2000) *▪प्रश्न -संसदीय कार्यविधि 'शून्य काल' किसकी देन है?* उत्तर- भारतवर्ष (Exam - SSC SOC Dec, 2000) *▪प्रश्न- संसद-जननी किसे कहा जाता है?* उत्तर- ब्रिटेन की संसद को (Exam - SSC CML May, 2001) *▪प्रश्न - संघीय संसद (Federal Parliament) की संयुक्त बैठक किस लिए बुलाई जाती है?* उत्तर- किसी गैर-वितिय विधेयक पर दोनों सदनों में गतिरोध के समाधान हेतु (Exam - SSC SOC Aug, 2001) *▪प्रश्न - किस गैर-संसद सदस्य को, संसद को संबोधित करने का अधिकार है?* उत्तर- भारत का महान्यायवादी (Exam - SSC SOA Sep, 2001) *▪प्रश्न - भारत में संसद की संयुक्त बैठक की अध्यक्षता कौन करता है?* उत्तर - अध्यक्ष, लोकसभा (Exam - SSC CML May, 2002) *▪प्रश्न - विदेशों को भेजे जाने वाले विभिन्न संसदीय प्रतिनिधि मंडलों के लिए व्यक्तियों का नामांकन कौन करता है?* उत्तर- लोकसभा अध्यक्ष (Exam - SSC CML May, 2002) *▪प्रश्न - वह प्रथम भारतीय व्यक्ति कौन था जिसे ब्रिटिश संसद के लिए चुना गया था?* उत्तर - दादाभाई नौरोजी (Exam - SSC CPO Sep, 2003) *▪प्रश्न - संसद को भंग करने के लिए कौन सक्षम है?* उत्तर - राष्ट्रपति (Exam - SSC SOA Jun, 2005)
👍 ❤️ 😂 🙏 😢 😮 28

Comments