DREAM CIVIL SERVICES IAS
DREAM CIVIL SERVICES IAS
February 4, 2025 at 03:49 AM
*📍भारतीय रेलवे बजट 2025-26: महत्वपूर्ण बिंदु⤵️* ♦️ ट्रेन एवं कोच विस्तार : अगले 2-3 वर्षों में 200 वंदे भारत ट्रेनें, 100 अमृत भारत ट्रेनें, 50 नमो भारत रैपिड रेल और 17,500 सामान्य नॉन-एसी कोच जोड़े जाएंगे। ♦️ बजट आवंटन ▪️रेलवे को ₹2,52,000 करोड़ की सकल बजटीय सहायता। ▪️पूंजीगत व्यय (कैपेक्स) बढ़कर ₹2,62,000 करोड़ हुआ। ▪️रेलवे अपने आंतरिक संसाधनों से ₹3,000 करोड़ जुटाएगा। ♦️ रेलवे बुनियादी ढांचे का विकास ▪️रेलवे विकास परियोजनाओं के लिए ₹4,60,000 करोड़ का प्रावधान। ▪️सुरक्षा बढ़ाने के लिए ₹1,16,000 करोड़ आवंटित। ▪️निर्भया फंड से ₹200 करोड़ का प्रावधान। ♦️ राजस्व एवं घाटे की प्रतिपूर्ति ▪️रणनीतिक रेल लाइनों के लिए ₹2,739.18 करोड़ की घाटे की प्रतिपूर्ति। ▪️राष्ट्रीय परियोजनाओं के ऋण सेवा के लिए ₹706 करोड़। ▪️रेलवे का शुद्ध राजस्व व्यय ₹3,02,100 करोड़। ♦️ माल ढुलाई एवं हाई-स्पीड रेल ▪️वित्त वर्ष के अंत तक 1.6 बिलियन टन कार्गो परिवहन का लक्ष्य। ▪️2047 तक 250 किमी/घंटा गति के लिए 7000 किमी हाई-स्पीड रेल नेटवर्क का निर्माण। ♦️ पर्यावरणीय स्थिरता और विद्युतीकरण ▪️2025-26 के अंत तक 100% विद्युतीकरण का लक्ष्य। ▪️गैर-जीवाश्म ऊर्जा स्रोतों, जैसे छोटे मॉड्यूलर रिएक्टरों के उपयोग की घोषणा। ♦️ रेलवे बजटीय समर्थन में वृद्धि: 2013-14 में ₹28,174 करोड़ था, अब यह 9 गुना बढ़कर ₹2,52,000 करोड़ हो गया। #budget2025 #railwaybudget2025

Comments