
DREAM CIVIL SERVICES IAS
February 4, 2025 at 02:20 PM
*पर्यावरण मंत्रालय ने आज घोषणा की है कि अंतर्राष्ट्रीय बिग कैट अलायंस-आई.बी.सी.ए. की स्थापना की रूपरेखा का समझौता आधिकारिक रूप से लागू हो गया है।*
*23 जनवरी से आई.बी.सी.ए. और इसका सचिवालय एक पूर्ण विकसित, संधि-आधारित, अंतर-सरकारी अंतर्राष्ट्रीय संगठन और कानूनी इकाई बन गए हैं।*
*✓आई.बी.सी.ए. को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नौ अप्रैल, 2023 को ‘प्रोजेक्ट टाइगर के 50 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में’ कार्यक्रम के दौरान शुरू किया था।*
*✓पिछले साल, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने भारत में मुख्यालय के साथ आई.बी.सी.ए. की स्थापना को मंजूरी दी थी।*
*✓पांच देशों ने समझौते के अनुमोदन के दस्तावेज जमा कर दिए हैं: -*
1.निकारागुआ,
2.एस्वातिनी,
3.भारत,
4.सोमालिया
5.लाइबेरिया
*✓भारत सहित 27 देशों ने आई.बी.सी.ए. में शामिल होने के लिए सहमति व्यक्त की है।*
*✓वन्यजीव संरक्षण के क्षेत्र में काम करने वाले कई अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय संगठनों ने भी आई.बी.सी.ए. के साथ भागीदारी की है।*
*इसे सात बिग कैट के संरक्षण के उद्देश्य से शुरू किया गया था।*
1.बाघ,
2.शेर,
3.तेंदुआ,
4.हिम तेंदुआ,
5.चीता,
6.जगुआर
7.प्यूमा