𝗡𝗮𝘂𝗸𝗿𝗶 𝗔𝘀𝗽𝗶𝗿𝗮𝗻𝘁 𝗛𝗮𝗿𝘆𝗮𝗻𝗮 𝗖𝗘𝗧 𝗝𝗢𝗕 𝗦𝗦𝗖 𝗥𝗮𝗶𝗹𝘄𝗮𝘆 𝗨𝗣𝗦𝗖 𝗨𝗣 𝗣𝗼𝗹𝗶𝗰𝗲 𝗖𝘂𝗿𝗿𝗲𝗻𝘁 𝗔𝗳𝗳𝗮𝗶𝗿𝘀 HSSC Lucent 𝗚𝗞 𝗚𝗦 Sarkari
January 26, 2025 at 02:31 AM
*भारत का 76वां गणतंत्र दिवस आज*
************************
भारत में हर साल 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस का आयोजन किया जाता है। यह दिन भारत के संविधान को अपनाने का प्रतीक भी है। इस दिन नई दिल्ली स्थित कर्तव्य पथ पर परेड का आयोजन किया जाता है, जिसमें भारतीय सशस्त्र बलों की शक्तियों की प्रदर्शन किया जाता है।
क्या है इतिहास?
==============
साल 1947 में 27 अक्टूबर को 299 सदस्यीय संविधान सभा ने भारतीय संविधान का मसौदा तैयार करना शुरू किया था, जिसे अंततः 26 नवंबर 1949 को अपनाया गया था।
संविधान सभा को भारतीय संविधान को अंतिम रूप देने में तीन वर्ष लगे, जिसमें डॉ. बी.आर. अंबेडकर ने मसौदा समिति के अध्यक्ष के रूप में काम किया। हालांकि, आधिकारिक तौर पर यह 26 जनवरी 1950 को लागू हुआ, जिसके साथ ही भारत की एक संप्रभु लोकतांत्रिक गणराज्य के रूप में शुरुआत हुई।
76वां या 77वां गणतंत्र दिवस?
===================
कई लोग 1949 से गिनती करते हैं और सोचते हैं कि उसी दिन संविधान को अपनाया गया था, लेकिन इसका वास्तविक महत्त्व उस दिन में निहित है जब यह लागू हुआ। यह अधिनियम 1950 में लागू हुआ और 26 जनवरी 1950 को भारत के गणतंत्र दिवस समारोह की आधिकारिक तिथि बना दिया गया। यह राष्ट्रीय गौरव का दिन है, जिसे देश भर के नागरिक देशभक्ति की भावना के साथ मनाते हैं। इसलिए, भारत अपना 76वां गणतंत्र दिवस 26 जनवरी, 2025 को मनाएगा।
क्यों मनाया जाता है गणतंत्र दिवस?
=========================
1950 में भारतीय संविधान को अपनाने के सम्मान में भारत में हर वर्ष 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस मनाया जाता है।
यह दिन भारत के ब्रिटिश अधिपत्य से एक सम्प्रभु, लोकतांत्रिक गणराज्य में परिवर्तन का प्रतीक है। यह राष्ट्र के मार्गदर्शक सिद्धांतों के रूप में न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व की स्थापना का प्रतीक है।
26 जनवरी को ही क्यों मनाया जाता है गणतंत्र दिवस?
===================================
1930 में पूर्ण स्वराज की घोषणा के उपलक्ष्य में 26 जनवरी का दिन चुना गया। गणतंत्र दिवस राष्ट्रीय गौरव का क्षण है, जो भारत की एकता और लोकतांत्रिक मूल्यों का प्रतीक है। ऐसे में 26 जनवरी को ही गणतंत्र दिवस मनाया जाता है।
👍
🙏
8