CURRENT AFFAIRS GK LUCENT History Maths Reasoning Economics Science Hindi Grammar Geography NTPC
                                
                            
                            
                    
                                
                                
                                February 2, 2025 at 03:23 AM
                               
                            
                        
                            *केन्द्रीय बजट 2025-26 का सारांश*  
 *कुल प्राप्तियां(ऋण के अतिरिक्त):* ₹34.96 लाख करोड़ का अनुमान
 *कुल व्यय :* ₹50.65 लाख करोड़ का अनुमान 
 *सरकार द्वारा राज्यों और UT को स्थानांतरण:* 25. 60 लाख करोड़ 
 *रक्षा क्षेत्र पर व्यय:* 6.81 लाख करोड़ रुपए
 *शुद्ध कर प्राप्तियां:* 28.37 लाख करोड़ रुपये रहने का अनुमान
 *राजस्व प्राप्तियां:* 34. 2 लाख करोड़ 
*पूंजीगत प्राप्तियां*: ₹16.4 लाख करोड़
*राजकोषीय घाटा*: GDP का 4.4%
 *राजस्व घाटा* : GDP का 1.5%
*प्राथमिक घाटा*: GDP का 0.8%
*कर छूट:* 12 लाख रुपए वार्षिक आय पर कोई कर नहीं(1 करोड़ लोग कर के दायरे से बाहर हो जाएंगे) 
 *बजट का मुख्य फोकस* : बजट का मुख्य फोकस *GYAN* ( गरीब, युवा, अन्नदाता और नारी) का प्रतिनिधित्व करता है। 
*बजट के बारे में कुछ महत्वपूर्ण बिंदु* 
- *बजट शब्द का संविधान में उल्लेख*: बजट शब्द का संविधान में कहीं उल्लेख नहीं है, बल्कि अनुच्छेद 112 में इसे "वार्षिक वित्तीय विवरण" कहा गया है।
- *भारत का पहला केंद्रीय बजट*: भारत का पहला केंद्रीय बजट 7 अप्रैल, 1860 को जेम्स विल्सन द्वारा पेश किया गया था।
- *स्वतंत्र भारत का पहला बजट*: स्वतंत्र भारत का पहला बजट भारत के प्रथम वित्त मंत्री आर.के. षणमुखम चेट्टी द्वारा 26 नवंबर, 1947 को पेश किया गया था।
- *बजट पेश करने वाली प्रथम महिला:*   भारत में बजट पेश करने वाली प्रथम महिला इंदिरा गांधी थी। 
- *प्रथम कागज रहित बजट*: प्रथम कागज रहित बजट वर्ष 2021 में पेश किया गया था।
- *रेल बजट का केंद्रीय बजट में विलय*: रेल बजट का केंद्रीय बजट में विलय 2017 में एकवर्थ समिति की सिफारिशों पर किया गया था।
- *अधिकतम बार बजट पेश करने वाले वित्त मंत्री*: अधिकतम बार बजट पेश करने वाले वित्त मंत्री मोरार जी देसाई हैं जिन्होंने 10 बार बजट पेश किया।
- *बजट प्रस्तुति की तिथि में परिवर्तन*: बजट प्रस्तुति की तिथि में परिवर्तन फरवरी के अंतिम कार्य दिवस से 1 फरवरी वर्ष 2017 में किया गया।
- *अब तक बजट पेश करने वाले प्रधानमंत्री*: अब तक बजट पेश करने वाले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू, इंदिरा गांधी, राजीव गांधी हैं।
- *ड्रीम बजट*: 1997-98 के वित्तीय वर्ष के लिए तत्कालीन वित्त मंत्री पी चिदंबरम की ओर से पेश किए गए बजट को देश का *ड्रीम बजट* कहा जाता है।
- *ब्लैक बजट*: वित्त वर्ष 1973-74 के बजट को अत्यधिक राजकोषीय घाटे के कारण *ब्लैक बजट* कहा गया।
                        
                    
                    
                    
                    
                    
                                    
                                        
                                            ❤️
                                        
                                    
                                        
                                            👍
                                        
                                    
                                        
                                            🙏
                                        
                                    
                                        
                                            🇮🇳
                                        
                                    
                                        
                                            😂
                                        
                                    
                                        
                                            😢
                                        
                                    
                                    
                                        30