Vacancy Update – Daily Government Job Alerts
Vacancy Update – Daily Government Job Alerts
February 7, 2025 at 02:27 AM
*मध्य प्रदेश में समग्र पोर्टल को बंद करने की खबर* मध्य प्रदेश में समग्र पोर्टल को बंद करने का फैसला किया गया है, जिससे लोक सेवा केंद्र की सेवाएं 7 से 14 फरवरी तक बंद रहेंगी। इस दौरान डाटा में सुधार किया जाएगा और समग्र एप्लीकेशन पोर्टल को नए सर्वर इंफ्रा पर माइग्रेट किया जाएगा। *क्यों बंद किया गया समग्र पोर्टल?* मध्य प्रदेश की कुल जनसंख्या लगभग साढ़े आठ करोड़ है, लेकिन समग्र आइडी की संख्या साढ़े दस करोड़ हो गई है। इन्हीं दो करोड़ समग्र आइडी की जांच कर डाटा सुधारने के लिए समग्र पोर्टल को बंद किया जा रहा है। *किन सेवाओं पर पड़ेगा असर?* इस दौरान लोकसेवा केंद्र से दी जाने वाली सेवाएं पूरी तरह बंद रहेंगी। आय, जाति, मूलनिवासी सहित 27 विभागों की करीब 140 सेवाओं का काम बंद रहेगा। *नए सर्वर इंफ्रा पर माइग्रेशन का फायदा* नए सर्वर इंफ्रा पर माइग्रेशन की प्रक्रिया करने से समग्र एप्लीकेशन की दक्षता और कार्यक्षमता में सुधार होगा।
👍 ❤️ 😮 16

Comments