NPU UPDATE
NPU UPDATE
February 7, 2025 at 03:25 PM
*नीलाम्बर पीताम्बर विश्वविद्यालय में 10 फरवरी को छात्र हड़ताल* वाई जे के स्टूडेंट्स फेडरेशन आगामी 10 फरवरी (सोमवार) को विश्वविद्यालय में एक दिवसीय छात्र हड़ताल करने जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य अनियमित सत्रों, लंबित परीक्षा परिणामों, प्रमाण पत्रों की समस्याओं सहित विभिन्न छात्र हित से जुड़े मुद्दों पर जवाब मांगना है। *मुख्य मांगें:* 1. विश्वविद्यालय में अनियमित सत्रों में सुधार क्यों नहीं हो रहा? 2. लंबित स्नातक एवं स्नातकोत्तर परीक्षा परिणाम जारी क्यों नहीं किए जा रहे? 3. 2018-2021, 2019-2022 सत्र की जेनेरिक परीक्षा का परिणाम अब तक घोषित क्यों नहीं हुआ? 4. स्नातकोत्तर और बी.एड सत्र 2022-2024 में असमानता क्यों? 5. मूल प्रमाण पत्र व माइग्रेशन के लिए छात्रों को बार-बार परेशान क्यों किया जा रहा है? 6. झारखंड के अन्य विश्वविद्यालयों का सत्र नियमित है, हमारे विश्वविद्यालय में देरी क्यों? 7. विश्वविद्यालय पदाधिकारी विहीन कब तक रहेगा? *सभी छात्र-छात्राओं से अपील है कि अपने भविष्य के लिए इस आंदोलन में शामिल हों। निर्धारित समय 10:30 बजे विश्वविद्यालय पहुंचे और अपने हक की आवाज बुलंद करें।* *संघर्ष जारी रहेगा – जय हिंद!* Follow the NPU UPDATE channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029Va4dxQeCxoB3t3QjXK2z
👍 🙏 ❤️ 🤡 22

Comments