Heartfulness - Hindi
Heartfulness - Hindi
February 2, 2025 at 05:51 AM
फतेहगढ़ (उत्तर प्रदेश) के रामचंद्र को लोग प्यार व आदर के साथ लालाजी पुकारते हैं। उनका जन्म 2 फरवरी (बसंत पंचमी) सन् 1873 में हुआ था। वह एक महान ऋषि, उच्चतम प्रतिभा वाले आध्यात्मिक वैज्ञानिक तथा इंसानी तहज़ीब व उत्तम मानवीय गुणों से परिपूर्ण एक गृहस्थ थे। लालाजी ने प्राणाहुति की प्राचीन कला को पुनः खोज कर ध्यान के अभ्यास में क्रान्ति ला दी। इससे सभी जिज्ञासुओं के लिए इसी जीवनकाल में उच्चतम अवस्था तक पहुँचना सम्भव हो गया। उनकी खोज आध्यात्मिकता के इस आधुनिक युग को परिभाषित करती है।
🙏 ❤️ 👍 👌 😂 84

Comments