
Latest News & Update
January 22, 2025 at 11:28 AM
✍️🔰 _*विश्व के घास के मैदान 👇👇-@ashateach :*_
🔮 महत्वपूर्ण अपडेट, शार्ट ट्रिक और नोट्स पाने के लिए *Google पर Search करें- www.ashateach .com*
https://rb.gy/mnidzm
*☑️ पीडीएफ और नोट्स पाने के लिए अपने ग्रुप में जोड़ें- (9554805862)*
========================
*🟨 शीतोष्ण कटिबंधीय घास के मैदान*
*■ पम्पास :–*
अर्जेंटीना एवं उरुग्वे में विस्तृत शीतोष्ण कटिबंधीय घास का मैदान। यहाँ पोषणयुक्त 'अल्फा-अल्फा' घास अधिक पायी जाती है।
*■ प्रेयरीज :–*
कनाडा एवं सं.रा. अमेरिका में विस्तृत शीतोष्ण कटिबंधीय घास का मैदान। इन मैदानों में 'चिनूक' हवाएं चलती हैं। यहाँ व्यापक स्तर पर गेहूं की खेती की जाती है।
*■ डाउन्स :–*
ऑस्ट्रेलिया के मरें-डार्लिंग बेसिन में विस्तृत शीतोष्ण कटिबंधीय घास के मैदान। मरीनो भेड के बड़े-बड़े बाडे (स्टेशन) पाये जाते हैं। कंगारु बहुतायत में पाये जाते हैं।
*■ वेल्ड :–*
द. अफ्रीका में विस्तृत शीतोष्ण कटिबंधीय घास का मैदान। यहाँ गाय एवं भैंस के साथ 'अंगोरा बकरी' एवं 'मेरीनो भेड' का पालन किया जाता है।
*■ स्टेपीज :–*
यह यूरोप-एशिया में विस्तृत शीतोष्ण कटिबंधीय घास का मैदान है। यहाँ गेहूं की खेती बड़े पैमाने पर की जाती है।
*■ पुस्टाज :–*
हंगरी में विस्तृत शीतोष्ण कटिबंधीय घास का मैदान।
*■ कैन्टरबरी :–*
न्यूजीलैंड में विस्तृत शीतोष्ण कटिबंधीय घास का मैदान।
*■ ग्रानचाको:–*
अर्जेंटीना एवं पराग्वे में विस्तृत शीतोष्ण कटिबंधीय घास का मैदान एवं वन प्रदेश। यहाँ विश्व की सर्वाधिक मजबूत लकडी 'क्वेब्रेको' पायी जाती है।
*🟥 उष्ण कटिबंधीय घास के मैदान*
*■ सवाना :–*
यह उष्णकटिबंधीय घास का मैदान मृध्य अफ्रीका, सहारा रेगिस्तान के दक्षिणी भाग में विस्तृत है। यहाँ उष्णकटिबंधीय सवाना प्रकार की घास पायी जाती है।
*■ लानोस :–*
यह उष्णकटिबंधीय घास का मैदान वेनेजुएला में विस्तृत है। यह विशेष रूप से ओरिनिको नदी के बेसिन में विस्तृत है।
*■ काम्पोस :–*
यह उष्णकटिबंधीय घास का मैदान ब्राजील के दक्षिणी भाग में विस्तृत है।
*■ सेल्वास :—*
यह ब्राजील में अमेजन नदी बेसिन में विस्तृत विश्व का सबसे बड़ा उष्णकटिबंधीय सदाबहार वन एवं घास का मैदान है। यह जैव विविधता की दृष्टि से धनी क्षेत्र है।
▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬
*⭕️ 𝗝𝗼𝗶𝗻 & Add your friends and Share this link👉🏻-* https://t.me/asteach01