SOCIAL JOB NOTIFICATION
SOCIAL JOB NOTIFICATION
January 24, 2025 at 03:22 AM
> *प्रायोगिक परीक्षा में पैसा लेने का मामला पहुंचा • डीईओ कार्यालय* *गया : जिले के उच्च माध्यमिक विद्यालय में पढ़ने वाले छात्र-छात्रा इंटरमीडिएट के वार्षिक परीक्षा पहली फरवरी से देंगे। इसके पूर्व वे अपने- अपने विद्यालय में प्रायोगिक परीक्षा हुई, जहां उनके नंबर बढ़ाने के नाम पर किसी विद्यालय में पांच, छह सौ तो किसी में दो सौ रुपये प्रत्येक परीक्षार्थी से लिया गया। अभी तक तीन विद्यालय का मामला डीईओ कार्यालय में पहुंचा है। डीईओ डा. ओम प्रकाश ने बताया कि प्लस टू जग्रनाथ उच्च विद्यालय जूरी बांके बाजार के छात्र-छात्रा से प्रेक्टिकल परीक्षा में नंबर बढ़ाने के लिए पांच एवं छह सौ रुपया लिया जा रहा था। जिसका प्रसारित वीडियो विभाग में पहुंचा। उसके बाद उक्त विद्यालय के प्रधानाध्यापक पर विभागीय कारवाई करने का पत्र डीईओ ने राज्य को लिखा है। इसी तरह आदर्श उच्च विद्यालय खुदई सर्वहदा, खिजरसराय में भी प्रेक्टिकल में नंबर बढ़ाने के लिए 500 रुपये लिए जाने का मामला वीडियो के माध्यम पहुंचा। जिसकी जांच टीम गठित कर शिक्षा विभाग के अधिकारियों द्वारा की जा रही है।* *Joined WhatsApp Group* https://chat.whatsapp.com/CbzDazHRSBq99JsregmNY4 *Follow WhatsApp Channel* https://whatsapp.com/channel/0029VaEWC8JCXC3SfDEoYf3c *SOCIAL JOB NOTIFICATION*

Comments