राष्ट्रदेव : Social Media Updates
January 26, 2025 at 07:52 AM
रा.स्व.संघ के सहसरकार्यवाह आलोक कुमार जी ने आज 76वें गणतंत्र दिवस पर सभी देशवासियों को शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर केशव कुंज, झंडेवालान कार्यालय में ध्वजारोहण करते हुए उन्होंने कहा कि देश 15 अगस्त 1947 को आजाद हुआ परंतु अंग्रेजी कायदे कानून के साथ देश चल रहा था। अपने देश के विद्वान लोग डॉ भीमराव अंबेडकर के नेतृत्व में संविधान निर्माण में लगे थे और इस काम में लगभग ढाई साल लगे। और 26 जनवरी 1950 को अपना संविधान लागू हुआ। अपने संविधान का यह 76 वां गणतंत्र दिवस है। अपना देश उन्नति कर रहा है। और तेजी से उन्नति करे, यही ईश्वर से कामना है।
🙏
🇮🇳
❤️
👍
26