
हलचल हरियाणा
February 9, 2025 at 10:21 AM
*🕹️राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का कल प्रयागराज दौरा*
वे त्रिवेणी संगम में आस्था की डुबकी लगाएंगी और 8 घंटे से अधिक समय तक शहर में रहेंगी। राष्ट्रपति मुर्मू अक्षय वट का दर्शन-पूजन करेंगी और बड़े हनुमान का दर्शन भी करेंगी। वे देशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना करेंगी और डिजिटल महाकुंभ अनुभव केंद्र का अवलोकन भी करेंगी। इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहेंगे।