
Paigam E Tajushshariah Bareilly Shareef
February 14, 2025 at 05:07 PM
*••──────•◦﷽◦•──────••*
*صَلَّى اللَّهُ تَعَالَى عَلَيْهِ وَآلِهِ وَسَلَّم*
*Pᴏsᴛ = 01/02*
*💕 दिलचस्प मा'लूमात❓*
*{ तरावीह }*
*सुवाल : -* बा काइदा तौर पर तरावीह की जमाअत कब से शुरू हुई ?
*जवाब : -* हज़रते सय्यिदुना उमर बिन
खत्ताब رَضِیَ اللہُ تَعَالٰی عَنْہ के दौरे ख़िलाफ़त में।³
*सुवाल : -* मौलाए काइनात शेरे खुदा کَرَّمَ اللہُ تَعَالٰی وَجْہَہُ الْکَرِیْم ने इस मुबारक काम पर क्या दुआइया कलिमात इरशाद फरमाए ?
*जवाब : -* अल्लाह عَزَّوَجَلَّ हज़रते उमर رَضِى اللَّهُ تَعَالٰى عَنْه की क़ब्र को रौशन व मुनव्वर फ़रमाए जैसे इन्हों ने हमारी मस्जिदों को मुनव्वर कर दिया।⁴
*सुवाल : -* उन पहले हाफ़िज़े कुरआन का नाम बताएं जिन्हों ने तरावीह में कुरआने पाक की तिलावत फरमाई ?
*जवाब : -* हज़रते सय्यिदुना उबय बिन का'ब رَضِیَ اللہُ تَعَالٰی عَنْہ।¹
*सुवाल : -* तरावीह की कितनी रक्अतें हैं ?
*जवाब : -* तरावीह की 20 रक्अतें हैं। अमीरुल मोमिनीन हज़रते सय्यिदुना उमर फारूके आ'ज़म رَضِیَ اللہُ تَعَالٰی عَنْہ के अह्दे मुबारक में 20 रक्अतें ही पढ़ी जाती थीं।²
*सुवाल : -* नमाज़े तरावीह का हुक्म बयान करें ?
*जवाब : -* हर आकिल व बालिग मुसलमान पर तरावीह पढ़ना सुन्नते मुअक्कदा है और इसे छोड़ना जाइज़ नहीं।³
*सुवाल : -* तरावीह में पूरा कुरआने मजीद पढ़ने या सुनने की शरई हैसिय्यत क्या है ?
*जवाब : -* तरावीह में पूरा कलामुल्लाह शरीफ़ पढ़ना और सुनना सुन्नते मुअक्कदा है।⁴
*सुवाल : -* तन्हा नमाज़े तरावीह अदा करना कैसा ?
*जवाब : -* तरावीह की जमाअत सुन्नते मुअक्कदा अलल किफ़ाया है या'नी अगर मस्जिद के सारे लोगों ने छोड़ दी तो सब इसाअत के मुर्तकिब हुवे (या'नी बुरा किया) और अगर चन्द अफराद ने बा जमाअत पढ़ ली तो तन्हा पढ़ने वाला जमाअत की फ़ज़ीलत से महरूम रहा।⁵
*📚 दिलचस्प मा'लूमात, (सुवालन जवाबन) हिस्सा-1. हिंदी सफा 69/70 )*
❤️
👍
🤲
😢
46