
Chief Minister Office, MP
February 9, 2025 at 11:06 AM
छत्तीसगढ़ के बीजापुर में सुरक्षा बल के जवानों ने 31 नक्सलियों को ढेर कर भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक सामग्री बरामद किया है। साहस और पराक्रम का यह अध्याय हिंसक नक्सली गतिविधियों पर अंकुश लगाने में प्रभावी सिद्ध होगा।
जवाबी कार्रवाई में दो जवानों का शहीद होना अत्यंत ही दुखद है। कर्तव्य निर्वहन के पथ पर अग्रसर होकर अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले जवानों को सादर श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि सभी घायल जवानों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें। https://x.com/DrMohanYadav51/status/1888531219551342843
🙏
👍
4