
BHILWARA NEWS 📰
January 30, 2025 at 05:50 AM
*प्रयागराज महाकुंभ में भगदड़: सरवाड़ की महिला की दर्दनाक मौत*
सरवाड़ उपखंड के स्यार ग्राम की एक महिला की प्रयागराज महाकुंभ में भगदड़ के दौरान मौत हो गई। निहाली देवी बैरवा अपने पति के साथ मोनी अमावस्या पर स्नान करने प्रयागराज गई थीं। भगदड़ में दबने से निहाली देवी की मौत हो गई। परिजन उनका शव लेकर प्रयागराज से रवाना हो चुके हैं। यहां पहुंचने के बाद अंतिम संस्कार किया जाएगा। प्रशासनिक अधिकारियों ने मामले की जानकारी ली।
🙏
😢
5