JOB UPDATE INDIA
February 3, 2025 at 12:42 AM
*NTA ने CUET PG यानी कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट फॉर पोस्ट ग्रेजुएशन की रजिस्ट्रेशन डेट बढ़ा दी है। अब कैंडिडेट्स exams.nta.ac.in/CUET-PG पर जाकर 8 फरवरी तक रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।* *कैंडिडेट्स 9 फरवरी तक इसकी फीस भर सकते हैं। इसके अलावा 10 फरवरी से 12 फरवरी के बीच इसकी करेक्शन विंडो खोली जाएगी। पहले रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट 1 फरवरी थी* `700 रुपए प्रति टेस्ट फीस` CUET PG के लिए अप्लाई करने के लिए जनरल कैटेगरी के कैंडिडेट्स को दो टेस्ट पेपर के लिए ₹1400 फीस प्रति टेस्ट पेपर ₹700 फीस भरनी होगी। वहीं OBC और GenEWS कैंडिडेट्स के लिए दो टेस्ट की फीस ₹1200 और प्रति टेस्ट पेपर ₹600 फीस है। SC, ST और थर्ड जेंडर कैंडिडेट्स को दो टेस्ट के लिए ₹1100 और प्रति टेस्ट ₹600 फीस होगी। इसके अलावा PwBD कैंडिडेट्स की फीस दो टेस्ट के लिए ₹1000 और प्रति टेस्ट ₹600 होगी। CUET PG 2025 एग्जाम के लिए सिटी इंटिमेशन स्लिप मार्च के पहले हफ्ते में जारी की जाएगी। वहीं एडमिट कार्ड एग्जाम से 3-4 दिन पहले जारी होंगे। https://whatsapp.com/channel/0029Va5wBHj5PO0xWA4sgV1T

Comments