@RWA_वाले.
February 2, 2025 at 07:47 AM
युद्धक्षेत्र में वह कभी नहीं हारता
जो लड़ा ही नहीं।
हारता भी वही है जो युद्ध लड़ने का
साहस रखता है।
सफलता और असफलता भी ऐसे ही हैं।
असफल भी तो वही होता है
जो सफलता की मंजिल को
पाने के लिए आगे बढ़ता है।
जो बढ़ ही नही रहा वह क्या असफल होगा।
व्यक्ति को कभी भी
असफलता से नही घबराना चाहिए,
अपितु असफलता से सीख मिलती है
कि आप कहाँ चूके।
संसार में ऐसा कोई सफल व्यक्ति नहीं
जो अपने जीवन में कभी भी
असफल न हुआ हो।
इसलिए असफलता का भय त्याग
सफलता प्राप्ति के पथ पर
दृढ़संकल्प के साथ बढ़ चलो
और मत रुको जब तक मंजिल
यानि सफलता मिल नही जाती...
❤️
👍
🌸
💗
😢
31