शिक्षा विभागीय समाचार™✅
February 14, 2025 at 02:44 AM
*`पदोन्नत जिला शिक्षा अधिकारियों के चयन आदेश जारी`* बीकानेर हाल ही में जिला शिक्षा अधिकारी पदों पर पदोन्नत अधिकारियों के चयन आदेश जारी कर दिए गए है। शिक्षा ग्रुप 2 के संयुक्त शासन सचिव मनीष गोयल ने वर्ष 2023-24 के 182 तथा वर्ष 2024-25 के चयनित 147 जिला शिक्षा अधिकारियों के चयन आदेश जारी किए है। इनमें से कुछ पदोन्नत अधिकारी सेवा निवृत भी हो चुके है। उन्हें छोड़कर शेष के पदस्थापन आदेश अलग से जारी किए जाएंगे। विभाग ने वर्ष 2022-23 के डिफर प्रकरणों का भी निस्तारण किया है। दोनों वर्षों की अलग-अलग सूचियां जारी की गई है। पहले 2023-24 में चयनित जिला शिक्षा अधिकारियों को पदस्थापन दिए जाएंगे। इसके बाद रिक्त पदों पर वर्ष 2024-25 के पदोन्नत अधिकारियों को पदस्थाप मिलेगा। दो दिन पहले ही 11 फरवरी को विभागीय पदोन्नति समिति की अजमेर में बैठक हुई थी। इसमें इन अधिकारियों को पदोन्नत करने की अनुशंसा की गई। अब विभाग ने चयन संबंधी आदेश जारी करदिए है। https://whatsapp.com/channel/0029Va9Gx4cIHphHhd7zdX45/12841

Comments