INC-Assam
January 28, 2025 at 05:08 PM
*दिल्ली की लड़ाई से बाहर हो चुकी BJP.......AAP पर भारी पड़ रही कांग्रेस*
*आप को शायद भरोसा न हो मगर सच ये है कि खुद को दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी कहने वाली भाजपा दिल्ली के चुनाव से बाहर हो चुकी है। अब कांग्रेस की लड़ाई सिर्फ आम आदमी पार्टी और केजरीवाल से है।*
*मानिए या न मानिए....मगर सच ये है कि इस बार दिल्ली में बहुत बड़ा बदलाव होने जा रहा है। केजरीवाल सोचता था कि उसे दिल्ली में हराने वाला कोई पैदा नहीं हुआ है, मगर अब उसकी कई दर्जन सीटों पर जमानत बचना भी मुश्किल दिख रहा है।*
👉आज से डेढ़ महीने पहले तक लड़ाई AAP और BJP के बीच थी, मगर अब लड़ाई केजरीवाल और कांग्रेस के बीच है। क्योंकि BJP के पूरी ताकत लगाने के बावजूद भी उसे ढंग के कैंडीडेट्स भी नहीं मिल पाए।
➡️ दिल्ली के इतिहास में ऐसा पहली बार हो रहा है जब सिटिंग पार्टी के CM आतिशी, Ex CM केजरीवाल, डिप्टी CM सिसोदिया एक साथ चुनाव में बुरी तरह हारने के कगार पर हैं। इन तीनों सीटों पर कांग्रेस के प्रत्याशी बेहद मजबूती से चुनाव लड़ रहे हैं।
➡️BJP के दोनों पूर्व सांसद प्रवेश वर्मा और रमेश बिधूड़ी भी अपने-अपने सीटों पर बुरी तरह हार रहे हैं। सबसे बड़ी बात ये है कि ये दोनों रनिंग में भी नहीं है। अभी तक की लड़ाई का माहौल ये है कि नई दिल्ली से प्रवेश वर्मा और कालका जी से रमेश विधूड़ी तीसरे- चौथे नंबर पर हैं।
➡️ जबकि कांग्रेस ने सभी सीटों पर मजबूत प्रत्याशी उतार दिए हैं। यही कारण है कि केजरीवाल ने अपने घोषित प्रत्याशियों को कई बार बदला। ऐसे में आम आदमी पार्टी के जो कैंडीडेट्स चुनाव प्रचार की तैयारी में लगे थे, वो अब केजरीवाल को भीतरघात करके हराने में जुट गए हैं।
➡️BJP अपने पूर्व मंत्री स्मृति इरानी को ग्रेटर कैलाश से और पूर्व मंत्री मीनाक्षी लेखी को दिल्ली कैंट से चुनाव लड़ाना चाहती थी। BJP के बड़े-बड़े नेता इन दोनों से चुनाव लड़ने की जमकर मनुहार की, मगर इन दोनों ने बुरी हार के डर से चुनाव लड़ने से सीधे मना कर दिया।
➡️कांग्रेस ने सबसे कम समय में अपने सभी प्रत्याशियों की घोषणा कर दी। कांग्रेस ने जिनको टिकट दिया, उनमें से एक भी प्रत्याशी का टिकट नहीं काटा, किसी भी व्यक्ति का टिकट नहीं बदला।
➡️इसीलिए मैं कह रहा हूं कि अबकी बार दिल्ली में कमाल होने वाला है। ये कमाल दिल्ली के लोगों के आशीर्वाद से कांग्रेस करने जा रही है। दिल्ली के हर जाति और हर धर्म के लोगों का विश्वास कांग्रेस और राहुल गांधी की नीतियों में बढ़ रहा है। लोग मोदी और केजरीवाल दोनों को देखकर ऊब चुके हैं।
*इस बार का चुनाव दिल्ली की जनता स्वंय लड़ रही है, दिल्ली के लोगों को कांग्रेस और शीला दीक्षित का समय याद आ रहा है। इसलिए कांग्रेस 10 साल बाद फिर से दिल्ली में ऐतिहासिक बहुमत से इतिहास लिखने जा रही है।*
👍
4