खबरनामा सबसे तेज न्यूज
February 14, 2025 at 04:35 PM
*झोन क्रमांक 8 में यातायात को किया गया व्यवस्थित* --- *यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के बनाये चालान* इंदौर, 14 फरवरी 2025 यातायात सुधार अभियान के तहत एसडीएम श्रीमती कल्याणी पांडे, जोनल अधिकारी श्री जुगल किशोर बरपेटे तथा यातायात पुलिस और नगर निगम के अमले द्वारा आज झोन क्रमांक 8 के अंतर्गत रोबोट चौराहे से बर्फानी धाम नगर क्षेत्र तक विभिन्न स्थानों पर से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। इस दौरान फुटपाथ पर किये गये अतिक्रमण व टीन शेड को हटाया गया। साथ ही इस क्षेत्र में यातायात को व्यवस्थित किया गया। इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों से 16 हजार रुपये की चालानी कार्यवाही की गई। इस तरह की कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

Comments