खबरनामा सबसे तेज न्यूज
February 15, 2025 at 12:10 AM
✍️न्यू इंडिया को-ऑपरेटिव बैंक पर RBI का बड़ा प्रतिबंध, ग्राहकों को नहीं मिलेगा अपना पैसा ! AIN NEWS 1 | भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने न्यू इंडिया को-ऑपरेटिव बैंक पर कड़े प्रतिबंध लगाए हैं। अब यह बैंक न तो किसी को नया लोन दे सकेगा और न ही मौजूदा लोन का नवीनीकरण कर सकेगा। इसके अलावा, बैंक नई जमा राशी स्वीकार नहीं कर पाएगा और किसी प्रकार का निवेश भी नहीं कर सकेगा। इसके साथ ही, बैंक अपनी देनदारियों के लिए भुगतान भी नहीं कर सकेगा, और संपत्तियों को बेचने पर भी रोक लगा दी गई है। RBI के कड़े कदम RBI ने एक बयान में कहा कि बैंक में हुई वित्तीय गड़बड़ियों और जमाकर्ताओं के हितों की सुरक्षा के मद्देनजर यह कदम उठाए गए हैं। यह प्रतिबंध 13 फरवरी 2025 से प्रभावी होंगे और अगले छह महीने तक लागू रहेंगे। हालांकि, RBI ने कहा कि इस अवधि के दौरान इन प्रतिबंधों की समीक्षा की जाएगी और स्थिति के अनुसार निर्णय लिया जाएगा। पैसे निकालने की अनुमति नहीं न्यू इंडिया को-ऑपरेटिव बैंक की मौजूदा वित्तीय स्थिति को देखते हुए, बैंक को यह निर्देश दिया गया है कि वह जमाकर्ताओं को उनकी बचत या चालू खातों से पैसे नहीं निकालने देगा। हालांकि, बैंक को जमाराशियों के खिलाफ ऋण के समायोजन की अनुमति दी गई है। RBI के अनुसार, जमाकर्ताओं को DICGC (डिपॉजिट इंश्योरेंस एंड क्रेडिट गारंटी कॉर्पोरेशन) से 5 लाख रुपये तक की बीमा राशि प्राप्त करने का अधिकार होगा। ग्राहकों की चिंता इस फैसले के बाद, बैंक की शाखाओं के बाहर ग्राहकों की लंबी कतारें लग गई हैं और वे चिंतित हैं कि वे अपना पैसा कैसे निकाल पाएंगे। हालांकि, RBI ने यह स्पष्ट किया है कि इस फैसले को बैंक का लाइसेंस रद्द करने के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए। बैंक को अपनी वित्तीय स्थिति सुधारने तक RBI के निर्देशों के तहत बैंकिंग कार्य जारी रखने की अनुमति दी गई है।🔰 *ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियोस और अपने देश राज्यो में होने वाले इवेंट्स के बारें में जानने के लिए ज्वॉइन करें हमारा न्यूज़ ग्रुप👇🏻👇🏻👇🏻* देश, दुनिया की खबरों के लिए join करें https://whatsapp.com/channel/0029Va4jfPB2P59cjHu9gQ0J आप सभी ग्रुप मेंबर्स से requst है ये लिंक अपने सभी groups में sent करें....,

Comments