दीन सिखाओ बेटी बचाओ
February 15, 2025 at 09:13 AM
*किसी के भरोसे पे मत रहो*
♾️♾️🍃🌸🍃♾️♾️
हमें दफनाने के बाद, घर वाले मेहमानों को खाना खिलाने और उन्हें विदा करने की तैयारी में लग जाएंगे।
एक हफ्ता बीतेगा, हमारे बच्चों का स्कूल का रूटीन शुरू हो जाएगा।
दो हफ्ते बाद, अफसोस जताने वालों का आना-जाना बंद हो जाएगा।
तीन हफ्ते बाद, हमारी क़ब्र पर रोज़ आने वाले लोग अब दो-तीन दिन के बाद आने लगेंगे।
एक महीना बाद, घर में टीवी फिर से चलने लगेगा।
डेढ़ महीने बाद, बच्चे अपनी पुरानी दिनचर्या में वापस आ जाएंगे।
हमारी क़ब्र पर अब सिर्फ शुक्रवार को कोई जाएगा। दो महीने बाद, हमारी बीवी या शौहर हल्की-फुल्की बातें करके हंसने भी लगेंगे।
चार महीने बाद, घर में सब पहले जैसा हो जाएगा। लोग मज़ाक करेंगे, ठहाके लगाएंगे।
छह महीने बाद, हमारी क़ब्र पर महीने में एक बार कोई जाएगा।
एक साल बाद, घर वाले सोचेंगे कि क़ब्र पर आख़िरी बार कब गए थे? शायद एक महीने पहले? दुआ कब की थी? शायद याद भी नहीं।
यकीन करो, चाहे जितने बड़े आदमी बन जाओ, मरने के बाद सब कुछ खत्म हो जाता है। बस एक साल में तुम्हारी याद भी धुंधली हो जाएगी।
इसलिए, अपने अच्छे काम खुद करके जाओ। किसी के भरोसे मत रहो।
❤️
👍
3