Shri Govinddevji Jaipur (श्रीगोविंददेवजीवाले)
February 1, 2025 at 01:03 PM
40 दिवसिये होली का शुभारंभ कल से🪷 | गोविंद देवजी मंदिर दो फरवरी को छाएगा बसंत का उल्लास : -ठाकुरजी को अर्पित होगी पांच तरह की गुलाल | ठिकाना मंदिर गोविंददेव जी मंदिर में बसंत पंचमी उत्सव 02 फरवरी को मंदिर के पाटोत्सव के रूप में धूमधाम से मनाया जाएगा। इस उपलक्ष्य में मंदिर में अनेक धार्मिक आयोजन होंगे। मंदिर के सेवाधिकारी मानस गोस्वामी ने बताया कि सुबह मंदिर कीर्तनिया एवं परिकर जन मंगल गीत एवं बधाई गान से दिवस की शुरुआत करेंगे। मंदिर महंत श्री अंजन कुमार गोस्वामी के सान्निध्य में बसंत पंचमी को मंगला झांकी सुबह 4 से 4:15 बजे तक होगी। सुबह 5 से 5:15 बजे तक ठाकुर जी का वेद मंत्रोच्चार के साथ पंचामृत अभिषेक किया जाएगा। मावा पेड़े का भोग अर्पण किया जाएगा। इसके बाद महाआरती के दर्शन होंगे। अभिषेक झांकी बाद ठाकुर श्रीजी को विशेष पीत (पीली) पोशाक एवं अलंकार श्रृंगार धारण कराया जाएगा। धूप झांकी 8:30 से 9.45 बजे तक होगी। धूप झांकी खुलने पर पहले अधिवास पूजन होगा। इसके बाद धूप की आरती होगी। धूप झांकी में ठाकुर श्रीजी को बेसन के लड्डू का भोग अर्पण किया जाएगा। शृंगार झांकी सुबह 10:15 से 10: 45 बजे तक होगी। शृंगार झांकी के बाद मां भगवती सरस्वती का पूजन जगमोहन मध्य में ठाकुर श्रीजी के सन्मुख होगा। ठाकुर श्रीजी को पांच प्रकार गुलाल, इत्र का अर्पण किया जाएगा। उसके बाद राजभोग की आरती होगी। राजभोग झांकी का समय सुबह 11: 15 से दोपहर 11: 45 बजे तक रहेगा।

Comments