सीरवी समाज सम्पूर्ण भारत डाॅट काॅम
January 26, 2025 at 03:00 AM
संविधान का हर शब्द हमें एकता, समानता एवं न्याय का संदेश देता है। हम सभी के लिए यह अत्यंत गौरव का विषय है कि हमारे संविधान को अपनाए 75 वर्ष पूर्ण हो चुके हैं। इन 75 वर्षों में संविधान ने हमें हर परिस्थिति में एकजुट रखा है एवं निरंतर प्रगति की ओर प्रेरित किया है। गणतंत्र दिवस केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि यह हमारे अधिकारों और कर्तव्यों का सम्मान करने का अवसर है। इस पावन दिवस पर संकल्प लें कि हम अपने संवैधानिक आदर्शों के साथ देश की एकता और प्रगति में सक्रिय भागीदारी निभाएंगे। आइए, मिलकर एक समृद्ध, सशक्त, न्यायपूर्ण एवं विकसित भारत का निर्माण करें। समस्त देश एवं प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं! जय हिंद

Comments