सीरवी समाज सम्पूर्ण भारत डाॅट काॅम
February 8, 2025 at 02:21 PM
*अगर महासभा 2012 से सही रुप में अस्तित्व में रहती तो आज समाज की दिशा व दशा कुछ ओर ही होती।*
*समाज बनाम महासभा, क्या खोया-क्या पाया?*
*अखिल भारतीय सीरवी महासभा, समाज का एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय सामाजिक संगठन है जिसके माध्यम से राष्ट्रीय स्तर पर समाज में समन्वय स्थापित किया जा सकता है।*
आइये जब से महासभा का गठन हुआ है वहां से जानकारी देने का प्रयास करते हैं।
1. *प्रथम महासभा* ( अपंजीकृत ) - सन 1972 से 18 मई 1992 तक लगभग 20 वर्ष का कार्यकाल,
*अध्यक्ष - श्रीमान दीवान साहब।*
2. *द्वितीय महासभा* ( पंजीकृत ) - 18 मई 1992 से 27 अप्रैल 2000 तक लगभग 08 वर्ष का कार्यकाल,
*अध्यक्ष - स्व. श्रीमान तेजारामजी गेहलोत, सोजत।*
3. *तृतीय महासभा* ( पंजीकृत ) - 27 अप्रैल 2000 से 08 मई 2012 तक, लगभग 12 वर्ष का कार्यकाल,
*अध्यक्ष - स्व. श्रीमान नेनारामजी परिहार, देसूरी।*
4. *चतुर्थ महासभा* ( पंजीकृत ) - 08 मई 2012 से 25 जून 2017 तक लगभग 5 वर्ष का कार्यकाल, अध्यक्ष - *श्रीमान पी. पी.चौधरी, जोधपुर।*
*महासभा अधिवेशन, पाली* दि. 25 जून 2017 में महासभा के कार्यकाल में बढ़ोतरी की गयी जो कि अबतक लगभग 07 वर्ष से भी अधिक अवधि से जारी,
*अध्यक्ष - श्रीमान पी.पी. चौधरी।*
*श्रीमान पी. पी. चौधरी साहब का कार्यकाल 08 मई 2012 से अब तक लगभग 12 साल से अधिक अवधि का हो चुका है, जो कि संस्था पंजीकृत होने के बाद में सबसे अधिक अवधि का हो चुका है और अभी भी निरंतर जारी है।*
*जब श्रीमान पी. पी. चौधरी साहब ने महासभा का दायित्व संभाला तब लगभग 33 विषयों को लेकर पोर्टफोलियो तैयार कर समाज के वरिष्ठ जनों को दायित्व सौंपा गया।*
*जहां तक मेरी जानकारी है एक भी पोर्टफोलियो या दायित्व संभालने वाले दायित्वधारी ने अपना प्रगति प्रतिवेदन समाज के सामने नहीं रखा।*
*समाज के गणमान्यजनों को महासभा की गतिविधियों व क्रियाकलापों पर अब चिंतन मंथन करना होगा कि क्या खोया ओर क्या पाया?*
*वर्तमान समय में एक मजबूत महासभा की आवश्यकता महसूस होने लगी है ताकि समाज में शेक्षणिक उत्थान के साथ समाज में फैला नशा व कुरितियां एवं रुढ़िवादी परम्पराओं सहित अंधविश्वासों पर अंकुश लगाने के लिए राष्ट्रीय स्तर से प्रयास किया जा सके।*
गोपाराम पंवार-9929717343
राष्ट्रीय समन्वयक
नशा मुक्ति एवं समाज सुधार अभियान
👍
👌
🙏
🎉
😂
10