Shri Vishwanath Group of Institutions
February 17, 2025 at 01:07 PM
https://www.instagram.com/p/DGLK9BQN9c2/?igsh=MTJseGIyNWV0YTByNw==
श्री विश्वनाथ पी.जी. कॉलेज, कलान, सुल्तानपुर द्वारा आयोजित खेल-महोत्सव एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम 2024-25 का शुभारंभ
📅 आयोजन तिथि: 17 फरवरी से 21 फरवरी
📍 आयोजन स्थल: उरेहा स्टेडियम, श्री विश्वनाथ ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस, कलान, सुल्तानपुर
श्री विश्वनाथ पी.जी. कॉलेज, कलान, सुल्तानपुर द्वारा आयोजित खेल-महोत्सव एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम 2024-25 के प्रथम दिवस पर मुख्य अतिथि के रूप में श्री विश्वनाथ इंटर कॉलेज के प्रबंधक माननीय श्री शशि प्रकाश सिंह जी ने मां सरस्वती जी के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए फीता काटकर खेल के इस महोत्सव का शुभारंभ किया व साथ ही खिलाड़ी प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए उनमें जोश एवं ऊर्जा की भावना को प्रेषित कर अपनी शुभकामनाएं प्रदान की। खेल के इस आयोजन में श्री विश्वनाथ ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस द्वारा संचालित संस्थान पी.जी., पॉलिटेक्निक, आई.टी.आई. व फार्मेसी कॉलेज के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर संस्थान के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी श्रीमान अतुल सिंह जी, श्री विश्वनाथ इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. आशुतोष सिंह जी, श्री विश्वनाथ पी.जी. कॉलेज के प्राचार्य डॉ. मनोज कुमार सिंह जी, व क्रीड़ा परिषद के सभी सदस्य सहित श्री विश्वनाथ ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस के समस्त सम्मानित शिक्षक एवं कर्मचारी गण उपस्थित रहे।