Romance & Relationships Guide (Kamasutra - कामसूत्र, Sex - सेक्स, Sexy life) Charamsukh
Romance & Relationships Guide (Kamasutra - कामसूत्र, Sex - सेक्स, Sexy life) Charamsukh
February 25, 2025 at 12:00 PM
*रिलेशनशिप: एक भावनात्मक जुड़ाव* रिलेशनशिप का मतलब क्या है? क्या यह सिर्फ एक बॉयफ्रेंड या गर्लफ्रेंड वाला रिलेशनशिप ही है? नहीं, रिलेशनशिप का मतलब बहुत अधिक है। यह एक ऐसा रिश्ता है जिसमें दो लोग भावनाओं से एक दूसरे से जुड़े रहते हैं। एक ऐसा रिश्ता जिस पर कोई सामाजिक मोहर या नाम नहीं होता, लेकिन समाज के हर दिखावटी रिश्ते से बढ़कर फर्ज निभाया जाता है। यह एक ऐसा बंधन है जिसमें आप एक दूसरे से जुड़े भी रहते हैं और आपकी आजादी पर भी किसी तरह की कोई पाबंदी नहीं रहती। वो एहसास जो आपको कभी तन्हा नहीं रहने देता। जरूरी नहीं कि कोई आपके साथ चल रहा है तभी साथ है, जरूरी तो यह है कि किसी की मौजूदगी आपको कभी अकेला महसूस ना होने दे। आपकी हँसी में जिसकी खुशी शामिल हो, आपके दर्द में नमी उसकी पलकों पर ठहर जाए। एक ऐसा रिलेशन जिसमें वादे नहीं होते, कसमें नहीं खायी जाती.. बस एक एहसास जो दो लोगों को आपस में जोड़े रखता है। रिलेशनशिप का अंत जरूरी नहीं कि शादी हो या हमेशा के लिए बिछड़ जाना। उम्र भर निभाया जाने वाला एक अहसास, एक भरोसा कि चाहे मेरे साथ कोई हो ना हो वो हमेशा होगा। एक विश्वास जो आपको कभी कमजोर नहीं पड़ने देता। यही है रिलेशनशिप का सच्चा अर्थ। यह एक ऐसा रिश्ता है जो आपको कभी अकेला नहीं रहने देता, जो आपको कभी कमजोर नहीं पड़ने देता। नोट: आपके मन में भी सेक्स-जीवन से सम्बन्धित समस्या व सवाल है तो आप हमें यह फॉर्म के द्वारा पूछ सकते है ! यहां पर पूछे गए सवालों का समाधान आपको हमारे व्हाट्सएप चैनल व ग्रुप में नियमित रूप से दिए जाएंगे। https://forms.gle/V4oXppLxK6LBBUgL8 Follow the Romance & Relationships Guide channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029Va9pkdK3WHTS7vmywH2d Join us on Telegram:- https://t.me/happysexuallife Visit Our Website :- https://sex.onlymytips.com
Image from Romance & Relationships Guide (Kamasutra - कामसूत्र, Sex - सेक्स, Sexy life) Charamsukh: *रिलेशनशिप: एक भावनात्मक जुड़ाव*  रिलेशनशिप का मतलब क्या है?  क्या यह ...
👍 ❤️ 👋 9

Comments