कविताएँ और साहित्य 🥀
कविताएँ और साहित्य 🥀
February 19, 2025 at 04:57 PM
|| पूर्व-प्रेमी से प्रेम की कविता || क्या उम्र थी तुम्हारी जब पहली बार तुम पर दुःख उतरा मुझसे उसका नाम लो जो तुम्हारे आलोक से आलोकित नहीं हुआ मुझे उस वंचित का पता दो जिसने तुम्हारा स्पर्श खो दिया उसे अपना पूर्व-प्रेमी मत कहो उसे अभागा कहो या अधम उसे प्रेमी मत कहो तुम्हारे प्रेम में पड़कर असंभव है तुम्हारा पूर्व-प्रेमी होना • अविनाश मिश्र
Image from कविताएँ और साहित्य 🥀: || पूर्व-प्रेमी से प्रेम की कविता ||   क्या उम्र थी तुम्हारी  जब पहली ...
❤️ 👍 💔 18

Comments