BHILWARA NEWS 📰
BHILWARA NEWS 📰
February 24, 2025 at 04:08 AM
*अनाथ गौवंशों को हरा चारा खिलाकर बंधन काटें* *_मांडलगढ़ @ विनोद वैष्णव_* रविवार को बालाजी गौवंश हेल्पलाइन मांडलगढ़ के सदस्यों ने निराश्रित गौवंशो को हरा चारा खिलाया । संस्था ने मांडलगढ़ क्षैत्र के रानीखेड़ा, खटवाड़ा, गाडरियो की झोपड़ियां व नाहरगढ में सैकड़ो गोवंशों को चारा खिलाया तथा साथ ही अनेक गोवंशों को गले व पैरों में बंधे रस्सीयों के बंधन से गौवशो को मुक्त करवाया । बालाजी गौवंश हेल्पलाइन मांडलगढ़ टीम अध्यक्ष दिनेश किर ने बताया की हमारी संस्था बालाजी गौवंश हेल्पलाइन भीलवाड़ा , शाहपुरा, केकड़ी जैसे शहरों के अलावा सैकड़ों छोटे-बड़े गांव कस्बों में अपनी सेवाएं दे रही हैं। संस्था अनाथ पीड़ित या दुर्घटनाग्रस्त गौवंशो का निःशुल्क उपचार करवाती रही है । इसके साथ ही संस्था समय-समय पर गौवंशों के हितार्थ अनेक सामाजिक कार्य करती रहती हैं । अनाथ गौरक्षार्थ संस्था अबतक 31000 रेडीयम बेल्ट बंधवा चुकी है। इसके अलावा गौवंशों के साथ अत्याचार करने वालों के अपराधियों खिलाफ संस्था समय-समय पर कानूनी कार्रवाई करती रही हैं। टीम द्वारा एक पिकअप गाड़ी हरा चारा मंगवाकर निराश्रित गोवंशों को टीम अध्यक्ष दिनेश कीर के नेतृत्व में रामपाल जी सालवी , कन्हैया जाट, सुरेन्द्र जाट, परमेश्वर साहु, मदन शर्माआदि गौ सेवकों ने सहयोग किया । जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राजपूत ने सभी गौभक्तों का आभार व्यक्त किया। *ताज़ा समाचारों के लिए फॉलो करें* 👇👇👇👇👇👇👇
Image from BHILWARA NEWS 📰: *अनाथ गौवंशों को हरा चारा खिलाकर बंधन काटें*  *_मांडलगढ़ @ विनोद वैष्ण...
❤️ 👍 🙏 4

Comments