Suraj Ⓜ️ehta News Channel
Suraj Ⓜ️ehta News Channel
February 28, 2025 at 02:37 PM
*इंदौर की पहली 20 मंजिला बिल्डिंग बनाएगा IDA* *स्किम नम्बर 136 में बनेगी इंदौर की सबसे ऊंची बिल्डिंग* इंदौर विकास प्राधिकरण इंदौर शहर की सबसे ऊंची 20 मंजिला बिल्डिंग योजना क्रमांक 136 में (ब्रिलिएंट कन्वेंशन सेंटर के पास) बनाने जा रहा है। इसके लिए आज आईडीए की बोर्ड बैठक में स्वीकृत मिल गई है। इस 20 मंजिला बिल्डिंग में आवासीय और व्यावसायिक फ्लोर होंगे। जिसमें 2000 स्क्वायर फिट से ज्यादा बड़े 3 बीएचके 4 बीएचके और 5 बीएचके फ्लैट होंगे। आनंदवन के बाद इंदौर विकास प्राधिकरण इस आधार पर इस बहुमंजिला इमारत को बनाने जा रहा है।

Comments