SA News Bihar
February 20, 2025 at 01:06 AM
Bihar Train News: बिहार की ट्रेनें 15 घंटे तक लेट पहुंच रही है। राजधानी एक्सप्रेस भी 12 घंटे लेट आ रही है। यात्रा करने से पहले आप ट्रेन का रनिंग स्टेटस जरूर चेक कर लें। महाकुंभ अब समापन की ओर है लेकिन श्रद्धालुओं की भीड़ थमने का नाम नहीं ले रही। दिल्ली से बिहार तक तमाम छोटे-बड़े रेलवे स्टेशन यात्रियों से पूरी तरह पैक दिख रहे हैं। रेलवे ने कई ट्रेनों को कैंसिल करने का फैसला लिया। वहीं बिहार आने वाली ट्रेनों की लेटलतीफी भी कम नहीं हो रही है। ट्रेनों में बढ़ रही भीड़ के कारण प्रयागराज के रास्ते पटना जंक्शन आने वाली प्रमुख ट्रेनें भी 12 से 15 घंटे तक लेट रही। आनंद विहार दिल्ली से आने वाली विक्रमशिला एक्सप्रेस 15 घंटे की देरी से पटना जंक्शन पहुंची। वही हाल अन्य प्रमुख ट्रेनों का दिखा। तेजस राजधानी एक्सप्रेस और संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस भी 12 घंटे लेट से पटना पहुंची। मगध एक्सप्रेस 7 घंटे लेट थी। प्रयागराज कुंभ स्पेशल ट्रेन 15 घंटे लेट, फरक्का एक्सप्रेस 14 घंटे लेट, गरीब रथ 13 घंटे, हमसफर 6 घंटे, इंदौर-पटना 6 घंटे, बैद्यनाथधाम 15 घंटे लेट, अनन्या एक्सप्रेस 12 घंटे तो विभूति एक्सप्रेस 10 घंटे लेट से पटना पहुंची। #bihartrainnews #rajdhani #express #patnanews #sanewsbihar
Image from SA News Bihar: Bihar Train News: बिहार की ट्रेनें 15 घंटे तक लेट पहुंच रही है। राजधान...
🙏 👍 ❤️ 🎉 35

Comments