POLICE COMMISSIONERATE GAUTAM BUDDH NAGAR
February 25, 2025 at 06:25 PM
*थाना इकोटेक 3 पुलिस द्वारा भाडे पर हत्या करने वाले अभियुक्त के साथ हुयी मुठभेड के सम्बन्ध में* आज दिनांक 25.02.2025 को थाना इकोटेक-3 पुलिस द्वारा 130 मीटर रोड पर चैकिंग की जा रही थी। तभी सूचना मिली कि दिनांक 21.02.2025 को डी पार्क कट के पास एक मोटर साईकिल पर सवार 02 अज्ञात अभियुक्तो द्वारा एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी। जिसके सम्बन्ध में थाना इकोटेक-3 पर अभियोग पंजीकृत किया गया था। उक्त घटना से सम्बन्धित 01 लडका 130 मीटर रोड पर सैनी सुनपुरा कट के पास खडा है। सूचना पर थाना इकोटेक-3 पुलिस जैसे ही 130 मीटर रोड पर सैनी सुनपुरा कट के पास पंहुची तो वहाँ पर एक लडका खडा दिखाई दिया। पुलिस को अपनी और आता देख उक्त लडके द्वारा जान से मारने की नियत से पुलिस पर फायर किया। पुलिस पार्टी द्वारा आत्मरक्षार्थ की गयी जवाबी कार्यवाही में उक्त लडका पैर में गोली लगने से घायल हो गया जिसकी पहचान प्रिन्स उर्फ बन्टी पुत्र बलराज निवासी ग्राम संतोषपुर बाघू थाना कोतवाली बागपत जनपद बागपत उम्र 21 वर्ष के रूप में हुयी। घायल अभियुक्त के कब्जे से एक तमंचा .315 बोर मय 01 जिन्दा व 01 खोखा कारतूस .315 बोर तथा मृतक का पर्स जिसमे मृतक का आधार कार्ड, पैन कार्ड व ड्राईविंग लाईसेन्स व पेशगी के 20,000/- रूपये बरामद हुए है। घायल अभियुक्त को उपचार हेतु अस्पताल मे भर्ती कराया गया। अभियुक्त के अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है। *आपराधिक इतिहास का विवरणः*- 1.मु0अ0सं0 070/2025 धारा 103(1)/3(5)/61(2) बीएनएस थाना इकोटेक 3 गौतमबुद्धनगर 2.मु0अ0सं0 977/2024 धारा 110/115(2)/117(2)/131/190/191(2)/191(3)/333/351(2)/352 बीएनएस थाना कोतवाली जनपद बागपत। *मीडिया सेल* *पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर।*
👍 1

Comments