KVS circular
February 27, 2025 at 08:00 AM
कल से एक खबर खूब चल रही है। केंद्रीय विद्यालय की एक शिक्षिका को निलंबित कर दिया गया है।
शिक्षिका ने बिहार के बारे में काफी कुछ गलत कहा। उसके बाद उसको निलंबित कर दिया गया। ऐसे केस में ऐसा ही होता है और होना भी चाहिए। और ये एक उदाहरण है जब भी इस तरह का वाक्या होता है तो उसका यही परिणाम होता है।
लेकिन मैं यहां एक और बात कहूंगा। मुझे ये कतई नहीं लगता कि उसके मन में असल में इतना कुछ था। उसने ये काम केवल सस्ती लोकप्रियता के लिए किया जिसका अंजाम उसने भुगता। और ये हम सब के लिए एक सबक की तरह है।
मैं ये बात मानता हूँ कि उसने बहुत गलत किया और उसने जो किया वो नहीं करना चाहिए था। उसने जो भाषा प्रयोग की वो कही से भी सही नहीं है।
हमारे विद्यालयों में न जाने कितने ही शिक्षक बिहार से है व उनका व्यवहार किसी भी मापदंड के आधार पर सर्वोत्तम ही होगा।
यदि शिक्षिका के सामने एक वीडियो आया जिसमें ट्रेन को क्षति पहुंचाई जा रही थी तो उस स्थिति में शिक्षिका को अपने कर्तव्य का निर्वाहन कर के अपने छात्रों को वो वीडियो दिखा कर बतलाना और समझाना चाहिए था कि ये आपको नहीं करना है। ऐसे अराजकतत्व हर जगह है आपको इन चीजों से अपने आप को बचाए रखना है।
लेकिन KVS परिवार के एक सदस्य के नाते मुझे ये भी लगा कि कल हम भी बहुत कठोर हो गए। वो भी इसी परिवार की एक बच्ची है। उसने गलती की, उसको सजा मिली। हो सकता है कि उसकी नौकरी भी चली जाए या ना भी जाए। लेकिन परिवार के बड़े होने के नाते या कहूं कि शिक्षक होने के नाते हमारा ये कर्तव्य है कि हम उसको उस दूसरा मौका दे सकते है।
कल से कोई नई generation के अध्यापकों को कोस रहा है, कोई उसके माता पिता की परवरिश को, संगठन से बाहर के लोग social media पर उसको धमकी दे रहे है। ठीक है, हो गई गलती। जिसकी सजा उसको मिली। लेकिन है तो वो इसी परिवार की सदस्या। जब बच्चे गलती करते है तो उनको समझाया जाता है न कि अकेला छोड़ दिया जाता है।
हो सकता है कि उसकी मानसिकता में वहीं विचार हो जो उसने अपने वीडियो में व्यक्त किए, लेकिन उनको भी तो बदला जा सकता है। और यही परिवार का काम होता है। अगर कोई सदस्य राह भटक जाए तो उसको सही रह पर लाया जाए।
आशा करता हूं कि यदि शिक्षिका का निलंबन वापिस होता है तो आप सभी उसका साथ देंगे, अपनाएंगे और सिखाएंगे।
धन्यवाद
👍
❤️
🙏
👌
😂
😮
💯
🫡
🌸
👎
151