
साहित्य पंक्तियां
February 3, 2025 at 02:03 PM
आज हम विश्व प्रसिद्ध धरोहर ताजमहल देखने आगरा आए हुए थे तो सोचा इसके कुछ रोचक जानकारी आपसे साझा किया जाए।
👉 ताजमहल का इतिहास:
ताजमहल भारत के आगरा शहर में स्थित है जो एक सफेद संगमरमर से बना है। इसे मुगल बादशाह शाहजहां ने अपनी प्रिय बेगम मुमताज़ महल की याद में बनवाया था। जिसे आज प्यार की निशानी के रूप में जाना जाता है।
👉 ताजमहल का निर्माण:
• ताजमहल का निर्माण 1632 में शुरू हुआ था जिसे लगभग 22 साल बाद 1653 में पूरा हुआ।
• इसके निर्माण कार्य में लगभग 20000 मजदूरों, शिल्पकारों, वास्तुकारों एवं कारीगरों का योगदान था।
• ताजमहल के निर्माण में सफेद संगमरमर का मुख्यरूप से उपयोग हुआ है। जिसे मरकाना, राजस्थान से लाया गया था।
👉 ताजमहल की वास्तुकला:
• ताजमहल एक चतुर्भुज मंच के आकर में बना है। जिसके चारों कोने पर चार मीनारें हैं।
• मकबरे के अंदर हिस्से में मुमताज़ महल और शाहजहां की कब्रें हैं।
• ताजमहल के दीवारों पर कुरान की आयतें सुंदर अक्षरों में उकेरीं गई हैं।
