शिक्षा विभाग राजस्थान
February 11, 2025 at 04:44 PM
*JEE Mains सेशन 1 रिजल्ट जारी*
*14 कैंडिडेट्स को मिला 100 पर्सेंटाइल, 5 टॉपर्स राजस्थान से*
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी NTA ने मंगलवार को JEE Mains सेशन 1 एग्जाम का रिजल्ट जारी कर दिया। 14 स्टूडेंट्स ने 100 पर्सेंटाइल स्कोर किया है। इनमें से 5 राजस्थान से हैं, जबकि 2 उत्तर प्रदेश के स्टूडेंट्स हैं।
स्टूडेंट्स ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर विजिट कर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
JEE मेन्स 2025 पेपर 1 (B.E./B.Tech) 22, 23, 24, 28 और 29 जनवरी को आयोजित किया गया था, जबकि पेपर 2 (B.Arch/B.Planning) 30 जनवरी को हुआ था।
14 टॉपर में 2 थर्ड जेंडर के स्टूडेंट्स भी शामिल हैं। इस साल पेपर-1 के लिए कुल 13,11,544 स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन किया था। इनमें से 12,58,136 स्टूडेंट्स परीक्षा में शामिल हुए।
पेपर-1 की परीक्षा 22, 23, 24, 28 और 29 जनवरी, 2025 को कुल 304 शहरों में स्थित 618 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी।
इस साल घट सकता है JEE Advanced के लिए कट-ऑफ
2024 में JEE Main सेशन 1 में 23 टॉपर्स थे, जबकि सेशन 2 में 56 टॉपर्स थे। JEE Advanced के लिए कट-ऑफ पिछले साल जनरल कैटेगरी के लिए 93.2362181 था। एक्सपर्ट्स का कहना है कि चूंकि इस साल टॉपर्स की गिनती घटी है, ऐसे में JEE Advanced के लिए कट-ऑफ भी घट सकता है। बता दें कि पिछले साल JEE Advanced का कट-ऑफ अब तक का सबसे हाई कट-ऑफ था।
*10 फरवरी को जारी हुई फाइनल आंसर की*
NTA ने 10 फरवरी को JEE Main की फाइनल आंसर की जारी की थी। NTA ने 12 सवाल हटाए थे। इसमें से ज्यादातर सवाल फिजिक्स से थे।
*JEE एडवांस्ड के अटेम्प्ट नहीं बढ़ेंगे*
सुप्रीम कोर्ट ने JEE एडवांस्ड परीक्षा के लिए अटेम्प्ट्स की गिनती 2 से बढ़ाकर 3 करने की याचिका खारिज कर दिया था। कोर्ट ने कहा था कि अदालत जॉइंट एडमिशन बोर्ड यानी JAB के फैसले को बरकरार रखेगी। हालांकि, जिन स्टूडेंट्स ने कोर्ट में याचिका दायर की है, उन्हें सुप्रीम कोर्ट ने इस साल होने जा रहे एग्जाम में बैठने के लिए वन-टाइम रिलेक्सेशन दिया था।