UP ToDay News India ORAI / समाचार प्लस न्यूज़ चैनल जालौन यूपी
February 24, 2025 at 03:46 PM
जालौन/उरई:- जिला समाज कल्याण अधिकारी प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय (पूर्वनाम राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय) बबीना-कदौरा, जालौन में कक्षा-6, 7, 8 एवं 9 में शिक्षा सत्र 2025-26 में प्रवेश कक्षावार, वर्गवार प्रवेश परीक्षा के माध्यम से तथा कक्षा-11 मे रिक्त स्थानों पर प्रवेश का आधार कक्षा-10 के प्राप्तांको पर आधारित मेरिट के माध्यम से लिया जाना है। प्रवेश हेतु समय सारणी निम्नवत निर्धारित की गयी हैं। उन्होंने बताया कि जिला समाज कल्याण अधिकारी द्वारा विद्यालय में कक्षावार रिक्त सीटों के सापेक्ष विज्ञापन का प्रकाशन, इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट मीडिया, सोशल मीडिया तथा भौतिक रूप से प्रचार-प्रसार की तिथि दिनांक 28.02.2025, आवेदन प्राप्त करने की अंतिम तिथि दिनांक 15.03.2025, परीक्षणोपरांत मात्र आवेदकों की सूची प्रकाशन तिथि दिनांक 20.03.2025, प्रवेश परीक्षा आयोजन की तिथि दिनांक 27.03.2025, सफल छात्रों की सूची का प्रकाशन एवं प्रवेश प्रक्रिया प्रारम्भ की तिथि दिनांक 31.03.2025 है। उन्होंने बताया कि प्रवेश हेतु इच्छुक छात्र/अभिभावक एवं संरक्षक विज्ञापन की तिथि से राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय बबीना-कदौरा, जालौन निर्धारित तिथि एवं समय तक किसी भी कार्य दिवस मे प्राप्त एवं जमा कर सकते हैं। प्रवेश हेतु रिक्त स्थानों के सम्बन्ध में कक्षावार, वर्गवार की विस्तृत जानकारी विद्यालय से प्राप्त की जा सकती है। प्रवेश परीक्षा राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय बबीना-कदौरा, जालौन मे निर्धारित तिथि दिनांक 27.03.2025 को प्रातः 11:00 बजे से आयोजित की जायेगी।
👍
1