Hy News Youtube & Mmec Technology Youtube
Hy News Youtube & Mmec Technology Youtube
February 13, 2025 at 04:54 PM
14 फरवरी को शब-ए-बारात त्योहार शांतिपूर्ण एवं सौहार्दमय वातावरण में मनाये जाने एवं विधि-व्यवस्था संधारण हेतु जिला पदाधिकारी, रवि प्रकाश एवं पुलिस अधीक्षक, नवादा अभिनव धीमान द्वारा संयुक्त आदेश जारी किया गया है। 👉शब-ए-बारात त्योहार-2025 के अवसर पर विधि-व्यवस्था बनाये रखने हेतु थानावार 252 स्थलों पर दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गयी है। 👉समाहरणालय नवादा में जिला नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है जिसका दूरभाष नम्बर-06324-212261 है। 👉जिलाधिकारी ने सभी थानाध्यक्ष को निर्देश दिया कि बाईकर्स गैंग पर नियंत्रण रखेंगे। 👉संबंधित पदाधिकारी को विडियोग्राफी, वाहन सहित ध्वनि विस्तारक यंत्र की व्यवस्था, क्विक रिसपोंस टीम, पेयजल की व्यवस्था, अग्निशाम दस्ता, चिकित्सा व्यवस्था, विद्युत व्यवस्था आदि का निर्देश दिया गया। 👉 जिला पदाधिकारी ने कहा कि असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखें। शांति भंग करने वाले या कानून को हाथ में लेने वाले असमाजिक तत्वों पर तत्काल विधि-सम्मत कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे। 👉अफवाह फैलाने वालों पर कठोर कार्रवाई की जायेगी। सोशल मीडिया पर भी गलत वीडियो/समाचार प्रकाशित करने वालों पर कठोर कार्रवाई की जायेगी। 👉सभी संवेदनशील स्थलों पर सादे लिबास में पुलिस कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गयी है। 👉शरारती तत्वों पर जिला प्रशासन की पैनी नजर रहेगी। जिला नियंत्रण कक्ष, नवादा- ☎️06324-212261 पुलिस नियंत्रण कक्ष, नवादा- ☎️06324-212263 अनुमंडल नियंत्रण कक्ष, #रजौली- ☎️9431870496 अनुमंडल नियंत्रण कक्ष, नवादा सदर- ☎️06324-212238/6287891486 स्वास्थ्य विभाग नियंत्रण कक्ष, नवादा- ☎️06324-217472/217579 स्वास्थ्य विभाग नियंत्रण कक्ष, रजौली- ☎️7903777730 अग्निशाम नियंत्रण कक्ष, नवादा- ☎️06324-212586 विद्युत प्रमंडल नियंत्रण कक्ष, नवादा- 7033095811 ☎️विद्युत प्रमंडल नियंत्रण कक्ष, रजौली- ☎️7369001361 मद्य निषेध नियंत्रण कक्ष, नवादा- ☎️8544424181 थाना नियंत्रण कक्ष, नवादा- संबंधित थाना का फोन नम्बर

Comments