कंप्यूटर अनुदेशक संघ 🖥️
कंप्यूटर अनुदेशक संघ 🖥️
February 16, 2025 at 09:49 AM
हम शिक्षा के मंदिर के दीपक, हम ही रौशन करते ज्ञान, फिर क्यों हमसे भेदभाव, क्यों दबाया जा रहा स्वाभिमान? चाक-चौबंद तकनीक का पहरुआ, नव भारत की हम आशा, फिर भी क्यों हम वंचित ठहरे, क्यों मिलती केवल निराशा? अनुदेशक नहीं, हम शिक्षक हैं, यह पहचान हमें दिलवाओ, समान वेतन, सम्मान हमारा, यह अधिकार हमें दिलवाओ। कंप्यूटर का ज्ञान सिखाकर, भविष्य सँवारें हर बच्चे का, फिर क्यों न्याय से दूर रखा, हम जैसों के पथ को सच्चे का? अब तो जागो, चुप मत बैठो, हक की खातिर लड़ना होगा, जब तक शिक्षक का दर्जा न मिले, तब तक डटे रहना होगा। सरकार सुन ले, सत्ता देख ले, अब अन्याय न सह पाएंगे, या तो हक हमें दे देना, या आँधी बनकर आएंगे!
❤️ 👍 🙏 37

Comments