SangamTalks
SangamTalks
February 10, 2025 at 09:41 AM
हमें जगद्गुरु शंकराचार्य अभिनव शंकर भारती जी की दिव्य उपस्थिति और आशीर्वाद प्राप्त करने का सौभाग्य मिला। उन्होंने सनातन धर्म के गहन सिद्धांतों पर प्रकाश डालते हुए, प्रकृति संरक्षण और समाज के वंचित वर्गों के प्रति हमारी जिम्मेदारी को धर्म का अनिवार्य अंग बताया। शंकराचार्य जी ने देव यज्ञ, पितृ यज्ञ और भूत यज्ञ के महत्व को स्पष्ट करते हुए, इन्हें जीवन में संतुलन व समरसता के आधार स्तंभ बताया। साथ ही, कर्म के पांच प्रमुख तत्वों की व्याख्या करते हुए, उन्होंने कर्तव्य पालन की शाश्वत दृष्टि प्रदान की। आचार्य की वाणी में सनातन का प्रकाश, जो दे जीवन को धर्ममय आकाश! #sangamtalkshindi https://www.youtube.com/watch?v=i4VEUwtT0Q4
🙏 👍 5

Comments