Tulsi Silawat
Tulsi Silawat
February 3, 2025 at 10:17 AM
आज इंदौर में आयोजित मध्य प्रदेश राज्य स्तरीय युवा उत्सव 'युवान' के उद्घाटन समारोह में सहभागिता कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया एवं युवा शक्ति द्वारा प्रदर्शित विभिन्न सांस्कृतिक एवं कलात्मक प्रस्तुतियों का अवलोकन किया। इस अवसर पर उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए सभी को हमारी सरकार द्वारा चलाई जा रही युवा कल्याणकारी योजनाओं, रोजगारपरक कार्यक्रमों एवं कौशल विकास पहलों की विस्तृत जानकारी दी। साथ ही युवाओं के लिए उपलब्ध विभिन्न अवसरों पर भी प्रकाश डाला। माननीय मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी के कुशल नेतृत्व में प्रदेश सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि प्रदेश के प्रत्येक युवा को अपनी प्रतिभा निखारने का समुचित अवसर मिले तथा वे राष्ट्र निर्माण में अपना अमूल्य योगदान दे सकें। सरकार की नीतियां युवा-केंद्रित विकास को समर्पित हैं।
🙏 1

Comments