𝟱𝘃𝗮𝗮_𝗰𝗿𝗲𝗮𝘁𝗶𝗼𝗻𝘀
𝟱𝘃𝗮𝗮_𝗰𝗿𝗲𝗮𝘁𝗶𝗼𝗻𝘀
February 28, 2025 at 12:13 AM
नए SEBI चीफ पर आया अपडेट- 3 मार्च 2025 को कार्यभार संभालने की उम्मीद > सूत्रों के अनुसार नए सेबी चीफ के सोमवार 3 मार्च, 2025 को कार्यभार संभालने की उम्मीद है. वर्तमान सेबी चेयरपर्सन माधबी पुरी बुच का कार्यकाल 1 मार्च को समाप्त हो रहा है. प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) को सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (SEBI) के अगले चेयरपर्सन के लिए उम्मीदवारों की शॉर्टलिस्ट प्राप्त हुई है. सूत्रों के अनुसार नए सेबी चीफ के सोमवार 3 मार्च, 2025 को कार्यभार संभालने की उम्मीद है. वर्तमान सेबी चेयरपर्सन माधबी पुरी बुच का कार्यकाल 1 मार्च को समाप्त हो रहा है. माधबी पुरी बुच ने 2 मार्च 2022 को तीन साल के लिए सेबी चेयरपर्सन का पद ग्रहण किया था, जो सेबी का नेतृत्व करने वाली पहली महिला थीं. बुच को अजय त्यागी के बाद सेबी का चीफ नियुक्त किया गया था, जिन्होंने मार्च 2017 से फरवरी 2022 तक पांच साल के लिए पद संभाला था. त्यागी से पहले यूके सिन्हा ने छह साल के लिए सेबी चीफ का पद संभाला. अप्रैल 2017 में होल-टाइम मेंबर के रूप में सेबी में शामिल होने से पहले, बुच ने 1997 से 2009 तक ICICI बैंक में लीडरशिप रोल निभाया और 2009 से 2011 तक ICICI सिक्योरिटीज के सीईओ के रूप में कार्य किया. सेबी चेयरपर्सन को आमतौर पर तीन साल के कार्यकाल के लिए नियुक्त किया जाता है, लेकिन पहले एक्सटेंशन दिए जाते रहे हैं. सेबी के अब तक के चीफ जी वी रामकृष्ण (1988 - 1990) डी आर मेहता (1995 - 2002) एम दामोदरन (2005 - 2008) यू के सिन्हा (2011 - 2017) अजय त्यागी (2017 - 2022) माधबी पुरी बुच (2022 - वर्तमान) https://tinyurl.com/e9r564wp

Comments