
Aale Rasool Ahmad Al-Siddiqui
February 17, 2025 at 07:07 AM
क़यामत के दिन हर घर के सरबराह और शौहर से पूछा जाएगा कि उसके घर में क्या होता था?
जन्नत के रास्ते रोक दिए जाएंगे, उस नमाज़ी और परहेज़गार शौहर पर भी जो अपने घर को फ़िस्क़ व फुजूर (गुनाह और बदकारी) की अमाजगाह बनाता था। जिसने घर के अंदर अल्लाह के दीन और शर्म व हया का रिवाज नहीं डाला, तो उसकी नमाज़ें उसे बचा नहीं सकेंगी। उसे अपना और अपने अहल व अयाल (परिवार) का हिसाब देकर आगे गुज़रना होगा। हर शख़्स से उसका अपना हिसाब लिया जाएगा, मगर ख़ानदान का सरबराह होना तिहरी ज़िम्मेदारी है। उससे उसका, उसकी बीवी और औलाद का भी पूछा जाएगा। आप पर तीन बोझ हैं।
❤️
2